विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  weekly horoscope saptahik rashifal 13 may to 19 may 2024 know predictions of all zodiac signs

Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Fri, 10 May 2024 05:23 PM IST
सार

Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024 साप्ताहिक राशिफल  (Saptahik Rashifal) की दृष्टि से 13 मई से 19 मई तक का सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, के लिए है। कुंभ और मीन. कैसा रहेगा।

Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024
Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024 साप्ताहिक राशिफल 2024 (13 मई से 19 मई तक)

Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024 साप्ताहिक राशिफल  (Saptahik Rashifal) की दृष्टि से 13 मई से 19 मई तक का सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, के लिए है। कुंभ और मीन. कैसा रहेगा। यह सप्ताह जहां कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को संघर्ष और विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आने वाले सात दिन कैसे हैं

 

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल (Mesh Saptahik Rashifal)


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य उन्नति और लाभ का रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो जाहिर सी बात है कि आपको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी आपकी कुछ जमा पूंजी खर्च हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपनी जमा पूंजी का अच्छा उपयोग करना चाहिए। प्रेम प्रसंग में आपको एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखना होगा। संतान पक्ष के साथ इस सप्ताह आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में अच्छी प्रगति दिखाई दे रही है। वैवाहिक जीवन में पति और पत्नी के मध्य सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी।  व्यापार में वृद्धि के संकेत इस सप्ताह दिखाई दे रहे हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके मनोबल में वृद्धि होगी।

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Vrishabh Saptahik Rashifal)
 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलताएं लेकर के आने वाला है लेकिन उसके पहले आपको थोड़ा संघर्ष भी करना होगा। आप इस सप्ताह एक नया वाहन खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। अपने खान-पान का भी आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार के अनावश्यक वाद विवाद से खुद को बचाना होगा। आर्थिक मामलों में आपको कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़ सकते हैं जो थोड़े कठिनाई भरे होंगे। प्रेम प्रसंग में आपको सफलताएं प्राप्त होगी। संतान पक्ष के साथ आपको अच्छा तालमेल बनाए रखना चाहिए। फालतू के वाद विवाद से आपको बचना चाहिए। आपके व्यापार में आपके परिश्रम से अच्छी उन्नति दिखाई दे रही है। हालांकि कार्यस्थल पर आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Mithun Saptahik Rashifal)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुरुआत में बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी। आप अपने जीवन में अपनी बुद्धि और धैर्य से अच्छी सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे। आपने पिछले समय में जो प्रयास किए थे अब उन प्रयासों का आपको फल प्राप्त होगा। जिससे आपके मन में प्रसन्नता आएगी। इस सप्ताह आपको सलाह दी जाती है कि आपकी जो कमियां है वह किसी के सामने उजागर नहीं होनी चाहिए। प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव बना रहेगा। आपकी संतान की उन्नति से आपके मन में प्रसन्नता होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना चाहिए। इस सप्ताह आपके पति और पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Kark Saptahik Rashifal)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपको परिश्रम बहुत अधिक करना पड़ेगा। इस सप्ताह आप काफी बिजी रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है और आपको साधु संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपके प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के प्रति गलतफहमी पैदा हो सकती है इसलिए अपने प्रेमी पर भरोसा आपको रखना चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देना होगा। संतान पक्ष के साथ कुछ संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको संतान की भावनाओं को समझना चाहिए। आपके शत्रु इस समय आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। अगर आपकी अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन है तो अपनी भावनाओं को खुलकर प्रकट कीजिए। अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर अपनी भावनाओं को व्यक्त कीजिए और अपने मनोबल को कम न होने दे।

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Singh Saptahik Rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि आपके कुछ कार्य विलंब से सिद्ध होंगे जिससे आपको थोड़ी परेशानी होगी। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आपके जीवन में कोई समस्याएं हैं तो उनको सुलझाने के लिए अपने करीबी लोगों की मदद भी ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको बड़ी सावधानी से निर्णय लेने चाहिए।  प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपके आंतरिक प्रेम में कुछ कमी हो सकती है। सोच समझकर कार्य करें तो आपके लिए अच्छा होगा। आपके जो शत्रु हैं उनसे आप किसी भी प्रकार की वाद विवाद से अगर बचे रहेंगे तो आपके जीवन में सफलता जरूर आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के संबंध में आपको इस सप्ताह चिंताएं हो सकती हैं

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Kanya Saptahik Rashifal)

कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के अंत में एक अच्छी लाभ और आर्थिक उन्नति की परिस्थिति बनी हुई है। आपकी आय के संसाधनों में वृद्धि होने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। आपने पिछले सप्ताह जो प्रयास किए थे अब आपको उनका लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।  आपके प्रेम प्रसंग में वृद्धि के संकेत दिखाई दे रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से आपके मन में संतुष्टि रहने वाली है। अगर आपके वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो दांपत्य जीवन में विश्वास और सुख सहयोग बने रहने की संभावना है। विरोधी पक्ष सक्रिय नहीं रहेगा। हालांकि आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी चाहिए। आपके व्यवसाय में लाभ और उन्नति के योग बनेंगे। पद प्रतिष्ठा और धन की वृद्धि की संभावनाएं बनी हुई है।

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। सप्ताह के अंत में आपकी स्थिति सुधरेगी। आपको धेर्य और साहस बनाए रखना चाहिए और आपके आत्मविश्वास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इस सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए छोटी-मोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं और इसलिए आपको खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी चाहिए। प्रेम प्रसंग में सामान्य सुधार हो सकता है। संतान पक्ष की उन्नति के लिए आप धन खर्च करेंगे। शत्रु पक्ष से आपको सावधानी रखनी चाहिए। आपके जीवनसाथी से इस सप्ताह आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के संबंध में विशेष परेशानी होने की संभावना कम ही दिखाई पड़ रही है। इस सप्ताह आपके तीर्थ यात्राओं पर जाने के योग भी दिखाई पड़ रहे हैं।

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कार्य सिद्धि का सप्ताह रहने वाला है। हालांकि आपके कार्य कुछ धीमी गति से संपन्न होंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन कम लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको अत्यधिक सावधानी इस सप्ताह रखनी चाहिए। वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्राओं का आनंद लेंगे। हालांकि आपको यात्राओं में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। यात्राओं से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक मामलों में आपको अत्यधिक हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। अगर आप प्रेम प्रसंग में है तो एक दूसरे के प्रति सम्मान का ध्यान रखें। अपने प्रेमी पर अपनी भावनाओं को जबरदस्ती थोपना नहीं है। आपको संतान पक्ष की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उनका विश्वास कमजोर न होने दे। जीवनसाथी के साथ यदा-कदा सामान्य मतभेद हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको कुछ खर्च भी करने पड़ सकते हैं। खांसी जुकाम के प्रति आपको सावधानी रखनी चाहिए। 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छी सफलता देने वाला रहेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में आपके लिए अच्छी लाभ की स्थितियां बनी रहेगी। आपको अपनी सूझबूझ और बुद्धि का सही समय और सही दिशा में उपयोग करना चाहिए। इससे आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक मामलों में अच्छी प्रगति होगी। आपको अपने धैर्य और साहस को बनाए रखना चाहिए और जहां तक संभव हो किसी से पैसा उधार नहीं लेना चाहिए। प्रेम संबंधों में कुछ नकारात्मक वासना बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपके मन में संतुष्टि कम रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में इस सप्ताह के अंत में समस्याएं कुछ बढ़ सकती हैं। इस सप्ताह पति-पत्नी के मध्य तालमेल में कुछ कमी दिखाई देगी। 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक नई सीख लेकर के आने वाला है। अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है तो इस सप्ताह आपका विवाह तय हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं पर आपका खर्च बढ़ेगा। घूमने फिरने में मन अधिक लगेगा। मकर राशि के जातक इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्राओं पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र के संबंध में नई योजनाएं शुरू हो सकती है। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अपने मित्रों से लाभ कम होगा और हानि अधिक होगी। प्रेम प्रसंग में अच्छा समय व्यतीत होगा। आप अपने प्रेमी के साथ बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो मकर राशि के जातक इस सप्ताह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता में रहेंगे।

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Rashifal)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ कारक और लाभ कारक रहने वाला है। अविवाहितों के विवाह संबंधी वार्तालाप हो सकते हैं। इस सप्ताह के अंत में आपकी सूझबूझ और परिश्रम से आपके लाभ में वृद्धि होगी। आपके मित्रों की ओर से आपको सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ के स्रोत बनेंगे। आपके परिवार में हंसी-खुशी का वातावरण रहेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्य संपादित होंगे। कुंभ राशि के जातकों के लिए उनके प्रेम संबंधों में सकारात्मक स्थितियां बनी रहेगी। आपकी संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको धीरज से काम लेना चाहिए। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे बने रहेंगे। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है कि स्वास्थ्य के संदर्भ में किसी भी प्रकार की कोई विशेष परेशानी नहीं रहेगी। 

Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Virgo Weekly Horoscope Leo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope 
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)


मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य गतिविधियों वाला रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी शारीरिक भाग दौड़ बहुत अधिक होने वाली है और उस अनुपात में फायदा कम होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में आप काफी बिजी हो सकते हैं। और अपने परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे। मीन राशि के जातक इस सप्ताह अगर अपनी जमा पूंजी को अच्छे कार्यों में इन्वेस्ट करें तो आने वाले समय में आपको फायदा होगा। प्रेम प्रसंग में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आप अपने प्रेमी को कहीं बाहर घूमने के लिए अगर लेकर के जाएंगे तो अच्छा रहेगा और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखिए। इस सप्ताह आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। बच्चों को समय देना चाहिए। आपके शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं इसलिए अपनी सामाजिक मान प्रतिष्ठा को लेकर भी सजग और सावधान रहना होगा। इस सप्ताह पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध बने रहेंगे।

विज्ञापन