विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  aries weekly horoscope 13 may 2024 to 19 may 2024 mesh saptahik rashifal

Aries Weekly Horoscope 13 to 19 May 2024: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Fri, 10 May 2024 04:33 PM IST
सार

Aries Weekly Horoscope 13 May 2024 to 19 May 2024: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य उन्नति और लाभ का रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।

Aries Weekly Horoscope 13 to 19 May 2024
Aries Weekly Horoscope 13 to 19 May 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Aries Weekly Horoscope 13 May 2024 to 19 May 2024: 

Mesh Saptahik Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य उन्नति और लाभ का रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो जाहिर सी बात है कि आपको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी आपकी कुछ जमा पूंजी खर्च हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपनी जमा पूंजी का अच्छा उपयोग करना चाहिए। आपके जीवन में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। संगीत और मनोरंजन के साधनों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है।



मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अचानक किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। भाई बहनों के साथ एक सकारात्मक व्यवहार आपका बना रहेगा। अपने पराक्रम और धैर्य को बनाए रखें। अत्यधिक उत्तेजना से आपको बचना चाहिए। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो फिलहाल उसके लिए समय अच्छा नहीं है। आपको कुछ समय के लिए इन सब चीजों को रोक देना चाहिए। माता-पिता के साथ इस सप्ताह अगर तालमेल बनाए रखेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। आपके शत्रु आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का भी प्रयास कर सकते हैं।

विद्यार्थियों के लिए सप्ताह के अंत में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी लंबी यात्राएं भी हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आपको एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखना होगा। संतान पक्ष के साथ इस सप्ताह आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में अच्छी प्रगति दिखाई दे रही है। वैवाहिक जीवन में पति और पत्नी के मध्य सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। आपको धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति श्रद्धा और विश्वास बनाए रखना चाहिए। व्यापार में वृद्धि के संकेत इस सप्ताह दिखाई दे रहे हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके मनोबल में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Virgo Weekly Horoscope Leo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope 
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope
विज्ञापन