विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  virgo weekly horoscope 13 may to 19 may 2024 kanya saptahik rashifal

Virgo Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Fri, 10 May 2024 04:35 PM IST
सार

Virgo Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के अंत में एक अच्छी लाभ और आर्थिक उन्नति की परिस्थिति बनी हुई है।

Virgo Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: Kanya Saptahik Rashifal
Virgo Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: Kanya Saptahik Rashifal- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Virgo Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: Kanya Saptahik Rashifal

Virgo Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के अंत में एक अच्छी लाभ और आर्थिक उन्नति की परिस्थिति बनी हुई है। आपकी आय के संसाधनों में वृद्धि होने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। आपने पिछले सप्ताह जो प्रयास किए थे अब आपको उनका लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जमा पूंजी के माध्यम से लाभ होने की संभावनाएं बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


संगीत, पर्यटन आदि मनोरंजन के साधनों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने भाई बहनों को सहयोग प्रदान करेंगे। अगर आप कोई नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपके लिए परिस्थिति अच्छी बनी हुई है। अगर आप प्रयास करते रहेंगे तो आपको शीघ्र ही कार्य सिद्धि प्राप्त हो जाएगी। आपके माता-पिता का व्यवहार आपके लिए अच्छा रहेगा। जनसंपर्क में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के अध्ययन में इच्छा शक्ति उत्पन्न होगी। आपके प्रेम प्रसंग में वृद्धि के संकेत दिखाई दे रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से आपके मन में संतुष्टि रहने वाली है।
 

Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Virgo Weekly Horoscope Leo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope 
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope
विज्ञापन


अगर आपके वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो दांपत्य जीवन में विश्वास और सुख सहयोग बने रहने की संभावना है। विरोधी पक्ष सक्रिय नहीं रहेगा। हालांकि आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी चाहिए। आपके व्यवसाय में लाभ और उन्नति के योग बनेंगे। पद प्रतिष्ठा और धन की वृद्धि की संभावनाएं बनी हुई है।


 

विज्ञापन