विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  sagittarius weekly horoscope 13 may to 19 may 2024 dhanu saptahik rashifal

Sagittarius Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Fri, 10 May 2024 04:57 PM IST
सार

Sagittarius Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छी सफलता देने वाला रहेगा।

Sagittarius Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: Dhanu Saptahik Rashifal
Sagittarius Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: Dhanu Saptahik Rashifal- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Sagittarius Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: Dhanu Saptahik Rashifal


Sagittarius Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छी सफलता देने वाला रहेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में आपके लिए अच्छी लाभ की स्थितियां बनी रहेगी। आपको अपनी सूझबूझ और बुद्धि का सही समय और सही दिशा में उपयोग करना चाहिए। इससे आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक मामलों में अच्छी प्रगति होगी। आपको अपने धैर्य और साहस को बनाए रखना चाहिए और जहां तक संभव हो किसी से पैसा उधार नहीं लेना चाहिए।

आप अपनी जमा पूंजी का सदुपयोग करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याओं पर आपका पैसा खर्च हो सकता है। आपके स्वभाव में इस सप्ताह कुछ रूखापन रहने वाला है। अगर आप मधुर व्यवहार को अपनाते हैं तो आपके मन में एक अलग ही प्रकार की शांति बनी रहेगी। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। भाई बहनों के साथ थोड़े मतभेद हो सकते हैं। अगर आप जमीन खरीदना चाहते हैं या कोई मकान खरीदना चाहते हैं तो ऐसे कार्यों में आप पूंजी निवेश कर सकते हैं। आपकी मां की ओर से आपके सहयोग प्राप्त होगा।



आपकी मां की ओर से आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। परोपकारी कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और सामाजिक मान प्रतिष्ठा में आपकी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में कुछ नकारात्मक वासना बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपके मन में संतुष्टि कम रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में इस सप्ताह के अंत में समस्याएं कुछ बढ़ सकती हैं। इस सप्ताह पति-पत्नी के मध्य तालमेल में कुछ कमी दिखाई देगी। अनावश्यक वाद विवाद से आपको बचना चाहिए। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपके लिए परिस्थिति अनुकूल होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Virgo Weekly Horoscope Leo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope 
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope
विज्ञापन