विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  taurus weekly horoscope 13 may to 19 may 2024 vrishabh saptahik rashifal

Taurus Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Fri, 10 May 2024 04:34 PM IST
सार

Taurus Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलताएं लेकर के आने वाला है लेकिन उसके पहले आपको थोड़ा संघर्ष भी करना होगा।

Taurus Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: Mesh Saptahik Rashifal
Taurus Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: Mesh Saptahik Rashifal- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Taurus Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: Mesh Saptahik Rashifal

Taurus Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलताएं लेकर के आने वाला है लेकिन उसके पहले आपको थोड़ा संघर्ष भी करना होगा। आप इस सप्ताह एक नया वाहन खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। अपने खान-पान का भी आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार के अनावश्यक वाद विवाद से खुद को बचाना होगा। आर्थिक मामलों में आपको कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़ सकते हैं जो थोड़े कठिनाई भरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में आने वाले समय में सुधार होगा और आपकी जमा पूंजी में भी वृद्धि होगी।


इस सप्ताह आपकी वाणी की मधुरता से लोग प्रभावित होंगे। आपके परिवार में और समाज में आपके मान सम्मान की वृद्धि दिखाई दे रही है। अगर आप मीडिया या लेखन से जुड़े हैं तो आपके लिए सफलताएं इंतजार कर रही है। इस सप्ताह छोटी-मोटी यात्राओं पर भी जा सकते हैं। अगर आप कोई नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह के अंत में आपका कार्य हो सकता है। माता-पिता के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके हृदय में लोगों की कल्याण के लिए समाज सेवा करने के लिए भावना उत्पन्न होगी।

वृषभ राशि के विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आरंभ कर सकते हैं। आने वाले समय में आपको इसका अच्छा फायदा होगा। प्रेम प्रसंग में आपको सफलताएं प्राप्त होगी। संतान पक्ष के साथ आपको अच्छा तालमेल बनाए रखना चाहिए। फालतू के वाद विवाद से आपको बचना चाहिए। आपके व्यापार में आपके परिश्रम से अच्छी उन्नति दिखाई दे रही है। हालांकि कार्यस्थल पर आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Virgo Weekly Horoscope Leo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope 
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope
विज्ञापन