विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  cancer weekly horoscope 13 may to 19 may 2024 kark saptahik rashifal

Cancer Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Fri, 10 May 2024 04:35 PM IST
सार

Cancer Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है।

Cancer Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024 : Kark Saptahik Rashifal 
Cancer Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024 : Kark Saptahik Rashifal - फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Cancer Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024 : Kark Saptahik Rashifal 


Cancer Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपको परिश्रम बहुत अधिक करना पड़ेगा। इस सप्ताह आप काफी बिजी रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है और आपको साधु संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको अपने शारीरिक विश्राम पर भी ध्यान देना चाहिए। खाने पीने की वस्तुओं में आपको अच्छा परहेज रखना चाहिए। इस सप्ताह आप अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाने के लिए प्रयास करेंगे इसलिए किसी के भरोसे आपको अपना कार्य नहीं छोड़ना चाहिए।


पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। इस सप्ताह के अंत में घरेलू आवश्यकताओं पर आपका खर्च बढ़ सकता है। अगर आप कोई नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं या कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह के अंत में परिस्थिति आपके पक्ष में बनेगी और माता-पिता से भी आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके हृदय में गरीबों के लिए दया का भाव बना रहेगा। अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि आपके शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र की रचना कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आपके प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के प्रति गलतफहमी पैदा हो सकती है इसलिए अपने प्रेमी पर भरोसा आपको रखना चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देना होगा।

संतान पक्ष के साथ कुछ संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको संतान की भावनाओं को समझना चाहिए। आपके शत्रु इस समय आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। अगर आपकी अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन है तो अपनी भावनाओं को खुलकर प्रकट कीजिए। अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर अपनी भावनाओं को व्यक्त कीजिए और अपने मनोबल को कम न होने दे। इस सप्ताह आपको पूजा पाठ और धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति अपनी धारणा विकसित करनी चाहिए। धार्मिक यात्राओं से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। व्यापार कर रहे जातकों के लाभ में कुछ कमी आ सकती है और नौकरी कर रहे जातकों को उनके कार्य स्थल पर अच्छा सम्मान प्राप्त होगा। आपके सीनियर आपसे खुश रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Virgo Weekly Horoscope Leo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope 
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope
विज्ञापन