Scorpio Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कार्य सिद्धि का सप्ताह रहने वाला है। हालांकि आपके कार्य कुछ धीमी गति से संपन्न होंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन कम लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको अत्यधिक सावधानी इस सप्ताह रखनी चाहिए। वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्राओं का आनंद लेंगे। हालांकि आपको यात्राओं में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। यात्राओं से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक मामलों में आपको अत्यधिक हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
आपके परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। मानसिक परेशानियों से अपने आप को बचाए रखने के लिए अगर आप अपने आप को बिजी रखते हैं तो अच्छी बात है। आप अत्यधिक किसी से पैसा उधार ना लें और अपनी पूंजी को बचा कर रखें। ज्यादा निवेश करना भी इस सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। इस सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। अपने व्यवहार और अपनी वाणी का अच्छी प्रकार से प्रयोग करना सीखिए। आत्मविश्वास अगर बनाए रखेंगे तो आपको फायदा होगा। अपने भाई-बहन के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखते हैं तो आपको उनका स्नेह और प्रेम अवश्य प्राप्त होगा। अगर आप नया मकान खरीदना चाहते हैं या कोई भूमि खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह उसकी योजना बन सकती है।
जीवनसाथी के साथ यदा-कदा सामान्य मतभेद हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको कुछ खर्च भी करने पड़ सकते हैं। खांसी जुकाम के प्रति आपको सावधानी रखनी चाहिए। अगर आप अपने व्यवसाय में उन्नति चाहते हैं तो सूझबूझ से और बुद्धिमानी से कार्य करना चाहिए। अगर आपके कार्य स्थल की बात करें तो कार्यस्थल पर आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके सीनियर्स आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपको नई नौकरी का ऑफर भी प्राप्त हो सकता है।