विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  aquarius weekly horoscope 13 may to 19 may 2024 kumbh saptahik rashifal

Aquarius Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Fri, 10 May 2024 04:56 PM IST
सार

Aquarius Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ कारक और लाभ कारक रहने वाला है।

Aquarius Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Aquarius Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: Kumb Saptahik Rashifal

Aquarius Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ कारक और लाभ कारक रहने वाला है। अविवाहितों के विवाह संबंधी वार्तालाप हो सकते हैं। इस सप्ताह के अंत में आपकी सूझबूझ और परिश्रम से आपके लाभ में वृद्धि होगी। आपके मित्रों की ओर से आपको सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ के स्रोत बनेंगे। आपके परिवार में हंसी-खुशी का वातावरण रहेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्य संपादित होंगे। किसी कार्य के सिलसिले में अपने भाई बहनों के साथ यात्राएं भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


भौतिक सुख संसाधनों के प्रति कुंभ राशि के जातकों की इस सप्ताह इच्छा बढ़ेगी। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। भूमि भवन के क्रय विक्रय से फायदा होगा। इस संबंध में अगर आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हैं तो आपको मुनाफा भी होगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। माता-पिता की ओर से आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। आपके सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी। मान सम्मान पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपका चयन हो सकता है। बड़ी कंपनी में नौकरी प्राप्त हो सकती है।



सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुंभ राशि के जातकों के लिए उनके प्रेम संबंधों में सकारात्मक स्थितियां बनी रहेगी। आपकी संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको धीरज से काम लेना चाहिए। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे बने रहेंगे। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है कि स्वास्थ्य के संदर्भ में किसी भी प्रकार की कोई विशेष परेशानी नहीं रहेगी। आध्यात्मिक साधना की और आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में उन्नति के लिए आपको अपने कर्मचारियों की कार्य कुशलता पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो समय उचित नहीं है। कार्य क्षेत्र में आपके लिए चुनौतियां बनी हुई है लेकिन आने वाले समय में स्थितियां बेहतर होगी। आपको कठोर परिश्रम करना चाहिए।

 

Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Virgo Weekly Horoscope Leo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope 
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope
विज्ञापन
विज्ञापन