Libra Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024 : तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। सप्ताह के अंत में आपकी स्थिति सुधरेगी। आपको धेर्य और साहस बनाए रखना चाहिए और आपके आत्मविश्वास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इस सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए छोटी-मोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं और इसलिए आपको खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी चाहिए। आर्थिक मामलों में अगर आप योजना बनाकर कार्य करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। बिना सोचे समझे किसी भी महत्वपूर्ण कार्य का निर्णय न लें। यात्रा करते समय सावधानी रखें।
इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को विदेश से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी जमा पूंजी का सदुपयोग करना चाहिए और बोलने से परहेज रखना चाहिए। किसी को भी कड़वे वचन ना बोले और अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए स्थितियां इस सप्ताह आपके अनुकूल नहीं दिखाई दे रही हैं। माता-पिता के साथ विचारों में कुछ मतभेद उभर सकते हैं। आपके हृदय में संन्यास की भावना उत्पन्न हो सकती है।
विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई के लिए अत्यधिक गंभीर होना होगा। पढ़ाई के प्रति आपको ध्यान देना चाहिए। आपकी संगत का भी आपको ध्यान रखना होगा। प्रेम प्रसंग में सामान्य सुधार हो सकता है। संतान पक्ष की उन्नति के लिए आप धन खर्च करेंगे। शत्रु पक्ष से आपको सावधानी रखनी चाहिए। आपके जीवनसाथी से इस सप्ताह आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के संबंध में विशेष परेशानी होने की संभावना कम ही दिखाई पड़ रही है। इस सप्ताह आपके तीर्थ यात्राओं पर जाने के योग भी दिखाई पड़ रहे हैं। आपके व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में संघर्ष दिखाई पड़ रहा है।