विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  weekly horoscope saptahik rashifal 3 to 9 june 2024 know predictions of all zodiac signs

Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 01 Jun 2024 05:50 PM IST
सार

Weekly Horoscope  3 to 9 June 2024 साप्ताहिक राशिफल  (Saptahik Rashifal) की दृष्टि से  3 से 9 जून तक का सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर,  कुंभ और मीन. कैसा रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Weekly Horoscope  3 to 9 June 2024 : साप्ताहिक राशिफल 2024 ( 3 to 9 June )

Weekly Horoscope  3 to 9 June 2024 साप्ताहिक राशिफल  (Saptahik Rashifal) की दृष्टि से 3 से 9 जून तक का सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर,  कुंभ और मीन. कैसा रहेगा। यह सप्ताह जहां कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को संघर्ष और विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आने वाले सात दिन कैसे हैं

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
मेष राशि साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल - Aries Weekly Horoscope

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुरुआत की बजाय अंत में अच्छा फायदा देने वाला रहेगा। ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह संघर्ष के पश्चात सिद्धि की संभावना प्राप्त होगी। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी पर भी अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। आपको इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर भी लगातार ध्यान देना होगा। गैस, अपच, कब्ज आदि बीमारियों के प्रति अगर आप सावधानी नहीं रखेंगे तो इस सप्ताह आपको तकलीफ हो सकती है। वैवाहिक दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह मेष राशि के जातक अपनी पत्नी के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी पत्नी के साथ सप्ताह के मध्य में किसी रोमांटिक डिनर के लिए भी बाहर जा सकते हैं। आपकी पत्नी आपके अनुकूल व्यवहार करने वाली होगी।
 
Aries Weekly Horoscope Taurus weekly horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope 
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope

 

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल - Taurus weekly horoscope

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भले ही शुरुआत में संघर्ष पूर्ण रहेगा लेकिन सप्ताह खत्म होते-होते आपको यह सप्ताह अच्छा लाभ ही देकर के जाएगा।  वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह उनका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपके मित्रों का व्यवहार भी आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि आपको यह सलाह दी जाती है कि पैसे के लेनदेन में आपको सावधानी रखनी चाहिए। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो आपके प्रेम संबंधों में जो परेशानी चली आ रही थी अब उस परेशानी का खात्मा हो जाएगा। आपके जीवन में किसी नए प्रेमी का आगमन भी हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सावधानी से आगे बढ़ना होगा क्योंकि आपके शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल - Gemini Weekly Horoscope

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा और उत्तम रहने वाला है। मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह अपने संबंधों से अच्छा फायदा प्राप्त करने वाले रहेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि और अपने परिश्रम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अत्यधिक प्रयास करते रहेंगे। ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहने वाले हैं जिससे आपके जीवन में खुशियों का संचार होगा।अगर प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को प्रेम में आनंद प्राप्त होगा। दोनों प्रेमी एक दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे जिससे अच्छा शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के सुख की प्राप्ति हो। 

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल - Cancer Weekly Horoscope

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ संघर्ष भरा रह सकता है। ग्रह नक्षत्र की चाल इस सप्ताह आपके लिए प्रतिकूल दिखाई दे रही है जिसके कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने की संभावनाएं हो सकती है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने जीवन में अच्छा परिश्रम करना होगा उसके बाद ही आपके जीवन में लाभ की स्थिति बनने वाली है। कर्क राशि के जातकों को स्थान परिवर्तन भी करना पड़ सकता है। अपने कार्य स्थल पर कार्य की वृद्धि देखने को प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक दृष्टिकोण से देखें तो कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अत्यधिक तर्क वितर्क से बचना होगा। किसी भी प्रकार का वाद-विवाद ना करें। अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो कर्क राशि के जो जातक हैं उनका प्रेम संबंध इस सप्ताह अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेमी के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं और प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक दूसरे पर विश्वास करने वाले होंगे। 

 

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल - Leo Weekly Horoscope

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्यतया सुख और लाभ का रहने वाला है। इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। आपको अत्यधिक तर्क वितर्क वाली स्थिति से बचना होगा। सप्ताह के अंत में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्थितियां आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आपकी समस्याएं जो उलझी हुई है वह आने वाले समय में सुलझ जाएगी। सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि इस सप्ताह आपका अचानक से धन खर्च हो सकता है और सप्ताह के अंत में कोई लंबी दूरी की यात्रा भी हो सकती है। प्रेम प्रसंग में सावधानी बरतनी होगी। आपको अपने प्रेमी के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। अगर विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो सिंह राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता महसूस होगी। आप अपने शत्रुओं से इस सप्ताह सावधान रहें क्योंकि आपके शत्रु आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। 

 

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल - Virgo Weekly Horoscope

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह छोटी-मोटी समस्याओं के बावजूद अच्छा रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह अधिकतर अच्छा रहेगा। आपके पिता के सहयोग से आपके घर में किसी मांगलिक कार्य और उत्सव का आयोजन हो सकता है। इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को अपने मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं आपको हो सकती है। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह यात्रा करते समय अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप कुछ भी खा लेंगे तो आपकी सेहत दिक्कत में आ जाएगी। अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंध इस सप्ताह अच्छे रहेंगे। आप अपने प्रेमी की भावनाओं का ध्यान रखेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में कुछ खर्च हो सकता है। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से भी यह सप्ताह बहुत अच्छा बना हुआ है।

 

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल - Libra Weekly Horoscope

तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना समृद्धि युक्त रहने वाला है। इस सप्ताह तुला राशि के जातकों के रुके हुए कार्य, सिद्ध होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है की तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। अपनी कमजोरी का किसी को एहसास न होने दे। अगर आपकी भावनाएं किसी को पता चल जाएगी तो आपकी भावुकता का फायदा उठाकर आपको मूर्ख भी बनाया जा सकता है। तुला राशि के जातकों के लिए ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की कोई विशेष परेशानी नहीं होगी।अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही उत्तम दिखाई पड़ रहा है। आपके प्रेम विवाह के योग भी बनते हुए नजर आ रहे हैं। आप अपने प्रेमी को अपने परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से अपने बड़े बुजुर्गों से मिलवा सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल - Scorpio Weekly Horoscope 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है और इस सप्ताह आपको काफी कुछ सीखने को भी प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है कि आपको अपने कार्य क्षेत्र में या यू कहिए कि अपने व्यवसाय में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप इन सभी परेशानियों को नष्ट करने की भी क्षमता रखते हैं। वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। आपको स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह सलाह दी जाती है कि आप अत्यधिक भावुकता से अपने आप को बचाए रखें और आपकी वाणी में एक ऐसी मधुरता इस सप्ताह आने वाली है कि आपके अधिकतर कार्य आपकी वाणी के प्रभाव से ही बन जाएंगे। प्रेम संबंध में एक दूसरे के प्रति आकर्षण और विश्वास दोनों में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी दोस्त को प्रेम का प्रस्ताव भी दे सकते हैं जो की मंजूर किया जाएगा। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपके संतान की अच्छी उन्नति दिखाई दे रही है।

 

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल - Sagittarius Weekly Horoscope

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह चुनौतियों के साथ सफलता देने वाला रहेगा। इस सप्ताह धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय नहीं ले। आपके मित्रों की तरफ से इस सप्ताह आपको अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। धनु राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अनावश्यक खर्च होने के योग दिखाई दे रहे हैं। इसलिए आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही खर्च करना चाहिए। अगर आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखते हैं तो आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। अगर प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो धनु राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग में थोड़ा धैर्य से काम करना अच्छा रहेगा। आपके अंदर एक अच्छा प्रेमी मौजूद है लेकिन आप अपने प्रेमी पर विश्वास नहीं करेंगे तो आपका प्रेम कैसे आगे बढ़ेगा? संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो धनु राशि के जातकों को संतान पक्ष की उन्नति के लिए अच्छे प्रयास करने पड़ेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी अच्छी प्रगति देखने को दिखाई देगी। अगर वैवाहिक दृष्टिकोण से देखें तो धनु राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह कुछ दिक्कत आ सकती है। 

 

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल - Capricorn Weekly Horoscope

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी कमाई तो अच्छी होगी लेकिन उसके अनुपात में आपके खर्च भी उतने ही होंगे। मकर राशि के जातकों के ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि कार्यस्थल पर आपका संघर्ष बढ़ सकता है। मकर राशि के जातकों को चाहिए कि वह अपने आत्मविश्वास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दे। स्वास्थ्य के प्रति आपको लापरवाही बिल्कुल भी नहीं करनी है। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अपने मित्रों के माध्यम से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए।प्रेम संबंधों में परस्पर सहयोग बना रहेगा। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो संतान पक्ष के साथ इस सप्ताह आपके संबंध अच्छे रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से प्रसन्नता बढ़ने वाली है। आपकी संतान अच्छा प्रदर्शन करेगी। आप अपनी संतान के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। अगर वैवाहिक दृष्टिकोण से देखें तो मकर राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन इस सप्ताह कुछ दिक्कतों में आ सकता है। 

 

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल - Aquarius Weekly Horoscope

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा सप्ताह रहने वाला है और इस हफ्ते आप खूब मौज मस्ती करेंगे और पिकनिक का आनंद भी लेने वाले हैं। ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह कुछ रुके हुए महत्वपूर्ण कार्यों को संपन्न कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में अच्छी सफलता का आगमन होगा। ग्रह नक्षत्र की स्थिति देखें तो इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों का शत्रु पक्ष कमजोर होगा यानी कि आपके शत्रु नष्ट हो जाएंगे। वह आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। इसके अलावा आपकी आर्थिक स्थिति में भी अच्छा सुधार आएगा। अगर प्रेम संबंधों की दृष्टिकोण से देखें तो कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह परिस्थिति अच्छी है। आप अपने किसी मित्र को प्रेम प्रस्ताव दे सकते हैं। इसके अलावा आप अपने प्रेमी को अपने परिवार के लोगों से भी मिलवा सकते हैं। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। संतान की सेहत को लेकर इस सप्ताह आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। अपनी संतान की पढ़ाई को लेकर भी कुछ चिंता की लकीरें आपके आपके माथे पर दिखाई दे सकती है। कोर्ट कचहरी की बात करें तो कोर्ट कचहरी के मामलों में स्थिति आपके अनुकूल हैं। आपके शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। 

 

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल - Pisces Weekly Horoscope

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ संघर्ष के पश्चात सफलता और उन्नति देने वाला रहेगा। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह सलाह दी जाती है कि अपने बुद्धि और विवेक से कार्य करेंगे तो अच्छा रहेगा। अगर आप किसी की बातों में नहीं आएंगे तो आने वाले समय में आपको अच्छी आर्थिक समृद्धि देखने को भी प्राप्त होगी। ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है कि मीन राशि के जातक इस सप्ताह किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो ऐसा दिखाई दे रहा है कि प्रेमी और प्रेमिका के बीच कुछ मतभेद सामने आ सकते हैं। आपके बीच अलगाव भी हो सकता है। 
विज्ञापन