Home›astrology›horoscope› aries weekly horoscope 3 june to 9 june 2024 mesh saptahik rashifal
Aries Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: जानिए मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल ?
जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 01 Jun 2024 02:48 PM IST
सार
Aries Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुरुआत की बजाय अंत में अच्छा फायदा देने वाला रहेगा। ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह संघर्ष के पश्चात सिद्धि की संभावना प्राप्त होगी।
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali
विस्तार
Mesh Saptahik Rashifal 3 to 9 june 2024: मेष साप्ताहिक राशिफल
Aries Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुरुआत की बजाय अंत में अच्छा फायदा देने वाला रहेगा। ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह संघर्ष के पश्चात सिद्धि की संभावना प्राप्त होगी। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी पर भी अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। आपको इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर भी लगातार ध्यान देना होगा। गैस, अपच, कब्ज आदि बीमारियों के प्रति अगर आप सावधानी नहीं रखेंगे तो इस सप्ताह आपको तकलीफ हो सकती है।
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सलाह दी जाती है कि आप अपनी कमजोरी किसी को भी ना बताएं। ऐसा करने से आपका फायदा उठाया जा सकता है। अगर आप अपने मित्रों से मुनाफा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको उनसे अच्छे संबंध भी बनाने चाहिए। आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में कोई खास सुधार नहीं होगा। अगर आप बैंक से कर्ज लेना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी को मधुर बनाए रखना चाहिए। आपके भाई बहनों के साथ तालमेल में कमी हो सकती है लेकिन विशेष परेशानी की कोई संभावना नजर नहीं आ रही। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह उसके योग कम ही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सोच समझकर निर्णय लेना चाहिए। माता-पिता की ओर से आपको सुख और सहयोग प्राप्त होगा। आपकी समाज में जो मान प्रतिष्ठा है उसके प्रति सावधान रहेंगे तो अच्छा होगा। अगर विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह शुरुआत में बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने अध्ययन का फायदा भी प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही जातकों को कोई खुशखबरी भी प्राप्त हो सकती है।
अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है। आपको अपने प्रेमी पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो मेष राशि के जातक इस सप्ताह अपनी संतान को लेकर थोड़ी परेशानी में आ सकते हैं। संतान के साथ आपके कुछ मतभेद भी उजागर हो सकते हैं। वैवाहिक दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह मेष राशि के जातक अपनी पत्नी के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी पत्नी के साथ सप्ताह के मध्य में किसी रोमांटिक डिनर के लिए भी बाहर जा सकते हैं। आपकी पत्नी आपके अनुकूल व्यवहार करने वाली होगी। आपके शत्रु इस सप्ताह आपको परेशान कर सकते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि रहेगी। व्यवसाय में उन्नति और लाभ होता रहेगा। आपके कार्य स्थल पर आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य में अगर आप अपने जीवन में तरक्की चाहते हैं तो आपको अत्यधिक मेहनत करनी चाहिए।