Home›astrology›horoscope› capricorn weekly horoscope 3 to 9 june 2024 makar saptahik rashifal
Capricorn Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: जानिए मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल ?
जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 01 Jun 2024 03:32 PM IST
सार
Capricorn Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी कमाई तो अच्छी होगी लेकिन उसके अनुपात में आपके खर्च भी उतने ही होंगे
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali
विस्तार
Makar Saptahik Rashifal 3 to 9 June 2024: मकर सप्ताहिक राशिफल
Capricorn Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी कमाई तो अच्छी होगी लेकिन उसके अनुपात में आपके खर्च भी उतने ही होंगे। मकर राशि के जातकों के ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि कार्यस्थल पर आपका संघर्ष बढ़ सकता है। मकर राशि के जातकों को चाहिए कि वह अपने आत्मविश्वास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दे। स्वास्थ्य के प्रति आपको लापरवाही बिल्कुल भी नहीं करनी है। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अपने मित्रों के माध्यम से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए।
अगर आप साझेदारी का कोई काम करते हैं तो आपको उस कार्य में भी सावधानी बरतनी चाहिए। मकर राशि के जातकों की जमा पूंजी इस सप्ताह खर्च हो सकती है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपके परिवार के किसी सदस्य की बीमारी में आपका पैसा खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को तालमेल में कमी का सामना करना पड़ सकता है। मकर राशि के जातकों को यह सलाह दी जाती है कि आप अपनी वाणी पर संयम रखिए और किसी से भी कड़वे वचनों का प्रयोग मत करिए। अगर आप धैर्य पूर्वक कार्य करते रहेंगे तो आपको अवश्य लाभ होगा।
अगर पैतृक संपत्ति की बात करें तो पैतृक संपत्ति के संबंध में मकर राशि के जातकों के जीवन में इस सप्ताह किसी विवाद का आगमन हो सकता है। आपको बड़ी चतुराई से इन सब चीजों को सीखना होगा। माता-पिता के साथ सप्ताह की शुरुआत में आपको अच्छा सुख प्राप्त होगा लेकिन सप्ताह का अंत होते-होते किन्हीं मुद्दों पर आपका अपने माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है। समाज में आपकी जो इज्जत है आपका जो मान सम्मान है आपको उसका वृद्धि करने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि आपके शत्रु आपके खिलाफ षडयंत्र करने वाले हैं। विद्यार्थियों के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह मकर राशि के विद्यार्थियों को उनके अध्ययन में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।
आप सरकारी परीक्षा आदि की तैयारी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में परस्पर सहयोग बना रहेगा। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो संतान पक्ष के साथ इस सप्ताह आपके संबंध अच्छे रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से प्रसन्नता बढ़ने वाली है। आपकी संतान अच्छा प्रदर्शन करेगी। आप अपनी संतान के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। अगर वैवाहिक दृष्टिकोण से देखें तो मकर राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन इस सप्ताह कुछ दिक्कतों में आ सकता है। पति-पत्नी के बीच कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखना पड़ेगा। अगर व्यवसाय के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह मकर राशि के जो व्यापारी हैं उनके जीवन मेंअच्छा लाभ और उन्नति दिखाई दे रही है। आपके कार्य स्थल पर भी परिस्थिति आपके अनुकूल होंगी। ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है कि इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को उनके कार्यस्थल पर अच्छा सम्मान प्राप्त होगा और आने वाले समय में आपको पदोन्नति भी जा सकती है।