Home›astrology›horoscope› taurus weekly horoscope 3 june to 9 june 2024 vrishabh saptahik rashifal
Taurus weekly horoscopel 3 june to 9 june 2024: वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 01 Jun 2024 02:48 PM IST
सार
Taurus Weekly Horoscope 3 june to 9 june 2024: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भले ही शुरुआत में संघर्ष पूर्ण रहेगा लेकिन सप्ताह खत्म होते-होते आपको यह सप्ताह अच्छा लाभ ही देकर के जाएगा।
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali
विस्तार
Vrishabh Saptahik Rashifal 3 june to 9 june 2024: वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल
Taurus Weekly Horoscope 3 june to 9 june 2024: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भले ही शुरुआत में संघर्ष पूर्ण रहेगा लेकिन सप्ताह खत्म होते-होते आपको यह सप्ताह अच्छा लाभ ही देकर के जाएगा। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह उनका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपके मित्रों का व्यवहार भी आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि आपको यह सलाह दी जाती है कि पैसे के लेनदेन में आपको सावधानी रखनी चाहिए। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है।
वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको अपने शारीरिक आराम का ध्यान रखना चाहिए। आपके जीवन में किसी भी प्रकार की कमजोरी वाली भावना का प्रवेश इस सप्ताह नहीं होना चाहिए। वृषभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के अंत में उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। वृषभ राशि के जातकों को चाहिए कि इस सप्ताह किसी से भी कड़वे वचनों का प्रयोग ना करें। आपके जीवन में अगर किसी भी प्रकार की नकारात्मकता है तो आप उसे त्याग दीजिए और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढिये। अगर आप संपत्ति को खरीदना और बेचना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपकी स्थितियां अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह माता-पिता के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं। आपको समाज में आपकी मान सम्मान ,प्रतिष्ठा का नुकसान हो सकता है। अगर विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो वृषभ राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में अतिरिक्त परिश्रम करना होगा तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो आपके प्रेम संबंधों में जो परेशानी चली आ रही थी अब उस परेशानी का खात्मा हो जाएगा। आपके जीवन में किसी नए प्रेमी का आगमन भी हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सावधानी से आगे बढ़ना होगा क्योंकि आपके शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं।
अगर वैवाहिक दृष्टिकोण से देखें तो वृषभ राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आप अपनी पत्नी के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। आप अपनी पत्नी के साथ साझेदारी में कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो इस सप्ताह आपके व्यवसाय के विस्तार के लिए बहुत अच्छी परिस्थिति बनी हुई है। धार्मिक कार्यों में आपका मन कम लगेगा। इस सप्ताह आपके अपने पिता से किसी धार्मिक यात्रा को लेकर कोई विमर्श भी हो सकता है। अगर आप काफी समय से एक अच्छी नौकरी देख रहे थे तो इस सप्ताह आपको नौकरी प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा जो सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनका ट्रांसफर किया जा सकता है।