Home›astrology›horoscope› cancer weekly horoscope 3 to 9 june 2024 kark saptahik rashifal
Cancer Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: जानिए कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल ?
जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 01 Jun 2024 02:48 PM IST
सार
Cancer Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ संघर्ष भरा रह सकता है। ग्रह नक्षत्र की चाल इस सप्ताह आपके लिए प्रतिकूल दिखाई दे रही है जिसके कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने की संभावनाएं हो सकती है।
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali
विस्तार
KarkSaptahik Rashifal3 to 9 June 2024: कर्क साप्ताहिक राशिफल
Cancer Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ संघर्ष भरा रह सकता है। ग्रह नक्षत्र की चाल इस सप्ताह आपके लिए प्रतिकूल दिखाई दे रही है जिसके कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने की संभावनाएं हो सकती है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने जीवन में अच्छा परिश्रम करना होगा उसके बाद ही आपके जीवन में लाभ की स्थिति बनने वाली है। कर्क राशि के जातकों को स्थान परिवर्तन भी करना पड़ सकता है। अपने कार्य स्थल पर कार्य की वृद्धि देखने को प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक दृष्टिकोण से देखें तो कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अत्यधिक तर्क वितर्क से बचना होगा। किसी भी प्रकार का वाद-विवाद ना करें। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें और धैर्य के साथ अपने कार्यक्षेत्र में लगे रहिये।
आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो कर्क राशि के जातकों को अपनी जमा पूंजी का सदुपयोग करना चाहिए। इस सप्ताह आप अनावश्यक कार्यों में धन को खर्च कर सकते हैं। ऐसे में आपकी वाणी के कौशल से आपकी वाणी की मधुरता से आपके कुछ रुके हुए कार्य सिद्ध हो सकते हैं। ऐसा ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है। अगर आपके भाई बहनों की बात करें तो इस सप्ताह आपके भाई बहन आपके सहयोग करने वाले रहेंगे। आप अपने भाई बहनों के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करेंगे। उनके साथ बाहर घूमने भी जा सकते हैं। संपत्ति के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए नई संपत्ति खरीदने के योग दिखाई पड़ रहे हैं और आपके माता-पिता का सहयोग आपको उसमें प्राप्त हो सकता है। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
लोग आपको प्यार करेंगे और आपका सम्मान करेंगे। अगर विद्यार्थियों के दृष्टिकोण से देखें तो कर्क राशि के जो विद्यार्थी हैं उन्हें इस सप्ताह अध्ययन की दृष्टि से कुछ मेहनत करनी होगी। अगर आप अपनी संगत पर ध्यान नहीं देंगे और अपने गुरुओं की बात नहीं मानेंगे तो आने वाले समय में परीक्षा परिणाम आपके प्रतिकूल भी आ सकता है इसलिए आपको परिश्रम करना चाहिए। अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो कर्क राशि के जो जातक हैं उनका प्रेम संबंध इस सप्ताह अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेमी के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं और प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक दूसरे पर विश्वास करने वाले होंगे। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपकी संतान की विशेष उन्नति होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं।
आप अपनी संतान के साथ सप्ताह के मध्य में पिकनिक मनाने के लिए भी जा सकते हैं। आपके शत्रु इस सप्ताह आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे लेकिन आपके ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि आप अपने शत्रुओं का समूह नाश करने में समर्थ होंगे। इस सप्ताह धर्म कर्म में आपका मन लगा रहेगा। आपके घर में साधु संतों का आगमन होगा। आपके पिता के माध्यम से घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन और धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। अगर आप व्यवसाय कर रहे हैं ,अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो आपके लिए समय बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत से ही मेहनत में लग जाइए, सप्ताह के अंत तक आपको आपकी मेहनत का फायदा दिखाई देगा। अगर कार्य स्थल पर आपकी कुछ परेशानियां पिछले समय से चली आ रही थी तो इस सप्ताह वह परेशानियां खत्म हो जायेगी। आपकी नौकरी में उलझने कम होगी। आपको आपकी नौकरी में फायदा होगा और इसके अलावा आने वाले समय में आपका प्रमोशन भी किया जा सकता है।