विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  leo weekly horoscope 3 to 9 june 2024 singh saptahik rashifal

Leo Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: जानिए सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 01 Jun 2024 03:31 PM IST
सार

Leo Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्यतया सुख और लाभ का रहने वाला है। इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। आपको अत्यधिक तर्क वितर्क वाली स्थिति से बचना होगा।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Singh Saptahik Rashifal 3 to 9 June 2024: सिंह साप्ताहिक राशिफल 

Leo Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्यतया सुख और लाभ का रहने वाला है। इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। आपको अत्यधिक तर्क वितर्क वाली स्थिति से बचना होगा। सप्ताह के अंत में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्थितियां आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आपकी समस्याएं जो उलझी हुई है वह आने वाले समय में सुलझ जाएगी। सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि इस सप्ताह आपका अचानक से धन खर्च हो सकता है और सप्ताह के अंत में कोई लंबी दूरी की यात्रा भी हो सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus weekly horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope 
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope

धर्म कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है।  आपके मन में वैराग्य की भावना भी उत्पन्न हो सकती है। सिंह राशि के जातकों को अपने आर्थिक पक्ष को अच्छा बनाने के लिए इस सप्ताह काफी मेहनत और परिश्रम करना पड़ेगा। आपके परिवार के लोगों का अधिक सहयोग प्राप्त होने की संभावना थोड़ी कम दिखाई दे रही है। आपको सोच समझ कर बात करनी चाहिए। अपने आप को नियंत्रित रखिए क्योंकि अगर आप धैर्य धारण करेंगे तो उसी से आपकी कार्य सिद्धि की संभावनाएं बनेगी। अगर आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उससे पहले उसके अच्छी जांच पड़ताल कर ले , अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। माता-पिता का व्यवहार आपके लिए सहयोग वाला बना रहेगा।
विज्ञापन




सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों से संपर्क स्थापित करने में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो संतान पक्ष की ओर से आपको कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं। प्रेम प्रसंग में सावधानी बरतनी होगी। आपको अपने प्रेमी के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। अगर विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो सिंह राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता महसूस होगी। आप अपने शत्रुओं से इस सप्ताह सावधान रहें क्योंकि आपके शत्रु आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। वैवाहिक दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहेगा। पति-पत्नी के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

आपको अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ने वाली है। व्यापार करने वाले लोगों के व्यवसाय में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति बनी रहेगी। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आपके व्यवसाय में इस सप्ताह आपको अच्छी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आपके कार्य स्थल के दृष्टिकोण से देखें तो सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपका ट्रांसफर भी किया जा सकता है।
 
विज्ञापन