विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  virgo weekly horoscope 3 to 9 june 2024 kanya saptahik rashifal

Virgo Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: जानिए कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 01 Jun 2024 03:31 PM IST
सार

Virgo Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह छोटी-मोटी समस्याओं के बावजूद अच्छा रहने वाला है।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Kanya Saptahik Rashifal 3 to 9 June 2024: कन्या साप्ताहिक राशिफल


Virgo Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह छोटी-मोटी समस्याओं के बावजूद अच्छा रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह अधिकतर अच्छा रहेगा। आपके पिता के सहयोग से आपके घर में किसी मांगलिक कार्य और उत्सव का आयोजन हो सकता है। इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को अपने मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं आपको हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus weekly horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope 
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह यात्रा करते समय अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप कुछ भी खा लेंगे तो आपकी सेहत दिक्कत में आ जाएगी। इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आप अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखते हैं तो आपके घर में इस सप्ताह अच्छी सुख शांति बनी रहेगी। ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि इस सप्ताह आपका पराक्रम बना रहेगा और यात्राओं से भी आपको अच्छा फायदा दिखाई दे रहा है। अगर आप कोई नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो अधिक परिश्रम करने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। सप्ताह की शुरुआत में आपके कुछ कार्य सिद्ध हो सकते हैं। हालांकि सप्ताह के अंत में माता-पिता के साथ कुछ मतभेद उभर कर सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन




आप अपने समाज में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं इसलिए आपके शत्रु आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए कन्या राशि के जातकों को यह सलाह दी जाती है कि इस सप्ताह आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिनाइयों से भरा हो सकता है। आपको आपकी पढ़ाई में दिक्कत आ सकती है। आपको अपने शत्रुओं से जागरूक रहना होगा।

अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंध इस सप्ताह अच्छे रहेंगे। आप अपने प्रेमी की भावनाओं का ध्यान रखेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में कुछ खर्च हो सकता है। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से भी यह सप्ताह बहुत अच्छा बना हुआ है। आपकी संतान आपको गर्व करने का मौका देगी और शैक्षणिक गतिविधियों में काफी अच्छा प्रदर्शन भी करेगी। अगर आपके व्यवसाय की दृष्टि से देखें तो कन्या राशि के जातकों को अपने व्यापार में वृद्धि करने के लिए इस सप्ताह अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता होगी। हालांकि आने वाले समय में आपको अच्छा मुनाफा भी प्राप्त होगा। अगर आपके कार्य स्थल की बात करें तो इस सप्ताह आपके ऊपर जिम्मेदारियां का बोझ बढ़ सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी जा सकती है। आपके सहकर्मी आपसे बहुत प्यार करते हैं और इस सप्ताह वह आपके कार्य स्थल पर आपका अच्छा सहयोग भी करने वाले होंगे।
 
विज्ञापन