विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  sagittarius weekly horoscope 3 to 9 june e 2024 dhanu saptahik rashifal

Sagittarius Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024: जानिए धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 01 Jun 2024 03:32 PM IST
सार

Sagittarius Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024 :धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह चुनौतियों के साथ सफलता देने वाला रहेगा। इस सप्ताह धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Dhanu Saptahik Rashifal 3 to 9 June  2024: धनु साप्ताहिक राशिफल

Sagittarius Weekly Horoscope 3 to 9 June 2024 :धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह चुनौतियों के साथ सफलता देने वाला रहेगा। इस सप्ताह धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय नहीं ले। आपके मित्रों की तरफ से इस सप्ताह आपको अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। धनु राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अनावश्यक खर्च होने के योग दिखाई दे रहे हैं। इसलिए आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही खर्च करना चाहिए। अगर आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखते हैं तो आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आपको वाद विवाद वाली स्थिति से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus weekly horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope 
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope

धनु राशि के जातक इस सप्ताह अपनी बुद्धि से सोच विचार कर निर्णय ले और भावुकता में किसी भी प्रकार से कोई निर्णय न लें। आपको इस चीज को समझना होगा कि भावुकता में लिया गया निर्णय प्रैक्टिकल नहीं होता है। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपके लिए परिस्थिति सकारात्मक नहीं है। इस सप्ताह आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपके ऐसे लोगों से संपर्क बनेंगे जिससे आपको आने वाले समय में अच्छा फायदा भी दिखाई देगा। अगर विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो धनु राशि के विद्यार्थियों को अपने भाग्य के सहारे नहीं बैठना चाहिए। आपको मेहनत भी करनी पड़ेगी। अगर आप मेहनत नहीं करेंगे तो परीक्षा परिणाम आपके अनुकूल नहीं आएगा।
विज्ञापन




अगर प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो धनु राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग में थोड़ा धैर्य से काम करना अच्छा रहेगा। आपके अंदर एक अच्छा प्रेमी मौजूद है लेकिन आप अपने प्रेमी पर विश्वास नहीं करेंगे तो आपका प्रेम कैसे आगे बढ़ेगा? संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो धनु राशि के जातकों को संतान पक्ष की उन्नति के लिए अच्छे प्रयास करने पड़ेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी अच्छी प्रगति देखने को दिखाई देगी। अगर वैवाहिक दृष्टिकोण से देखें तो धनु राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह कुछ दिक्कत आ सकती है। पति-पत्नी के मध्य सप्ताह की शुरुआत में कुछ मतभेद हो सकते हैं।

सप्ताह के अंत में पति और पत्नी का सहयोग अच्छा रहेगा। अगर आप अपनी पत्नी के साथ साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो वह कर सकते हैं। आपकी पत्नी का स्वास्थ्य भी इस समय काफी अच्छा रहने वाला है। अगर व्यापारिक दृष्टिकोण से देखें तो व्यापार करने वाले लोगों का व्यवसाय थोड़ा धीमा इस सप्ताह रहने वाला है। हालांकि अगर आप मेहनत करेंगे तो आने वाले समय में आपको फायदा भी दिखाई देगा। अगर कार्यस्थल की बात करें तो नौकरी करने वालों को इस सप्ताह संघर्ष करना पड़ेगा। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। अपने सीनियर्स को प्रसन्न करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
 
विज्ञापन