विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  weekly horoscope saptahik rashifal 20 to 26may 2024 know predictions of all zodiac signs

Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Fri, 17 May 2024 04:28 PM IST
सार

Weekly Horoscope 20 to 26  May 2024 साप्ताहिक राशिफल  (Saptahik Rashifal) की दृष्टि से 20 मई से 26  मई तक का सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, के लिए है। कुंभ और मीन. कैसा रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024 : साप्ताहिक राशिफल 2024 (20 मई से 26 मई तक)

Weekly Horoscope 20 to 26  May 2024 साप्ताहिक राशिफल  (Saptahik Rashifal) की दृष्टि से 20 मई से 26  मई तक का सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, के लिए है। कुंभ और मीन. कैसा रहेगा। यह सप्ताह जहां कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को संघर्ष और विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आने वाले सात दिन कैसे हैं

 

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल - Aries Weekly Horoscope

मेष राशि के जातक इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ मानसिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। आपके मानसिक सुख में कमी होगी। इसके अलावा आपके स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ छोटी मोटी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस सप्ताह आपको भूमि से जुड़ा हुआ कोई कार्य नहीं करना चाहिए। आपके प्रेम संबंधों में भावनात्मक सहयोग की वृद्धि होगी। संतान पक्ष के साथ आपको अच्छे संबंध बनाए रखने चाहिए। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेंल बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को इस सप्ताह अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपके व्यवसाय में भी आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल - Taurus Weekly Horoscope

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उन्नति और लाभ कारक रहने वाला है। कुछ कठिनाइयों के पश्चात आपके कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके सगे संबंधी और मित्रों से आपकी नजदीकी बढ़ेगी। आप छोटी-मोटी यात्राओं पर भी जा सकते हैं। प्रेम संबंध में आप एक दूसरे के प्रति सहयोग दिखाएंगे और कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। संतान पक्ष की उन्नति के संबंध में आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। इस सप्ताह के अंत में आपकी स्थितियों में कुछ सुधार होगा। आपको शत्रु पक्ष से किसी भी प्रकार की कोई विशेष हानि होने की संभावना नहीं है। 

 

विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल - Gemini Weekly Horoscope

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और लाभ कारक रहेगा। इस सप्ताह लंबे समय से चली जा रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनेंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी आमदनी में अच्छी वृद्धि होगी। आप अपनी वाणी की मधुरता से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत अच्छा है। दोनों प्रेमी एक दूसरे के प्रति सहयोग बनाए रखेंगे। संतान पक्ष के साथ आपके रिश्तों में सुधार होगा। 

 


 
साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल - Cancer Weekly Horoscope

कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना साधारण उन्नति और लाभ कारक रहेगा। इस सप्ताह आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और वह मुलाकात किसी यात्रा में होगी। आपके जो मित्र हैं उनसे भी इस सप्ताह आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि के जातक इस सप्ताह किसी पर अत्यधिक विश्वास ना करें। आपको प्रेम प्रसंग में धोखा भी प्राप्त हो सकता है। आपको मानसिक कष्ट का अनुभव होगा। इस सप्ताह आप अपनी संतान पक्ष की सेहत को लेकर और उनकी समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहने वाले हैं। 
 
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope
साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल - Leo Weekly Horoscope

सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। आपको अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होगी। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में आपका समय व्यतीत हो सकता है। पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी आपको महसूस हो सकती है।  प्रेम प्रसंग में वाद विवाद होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है।  संतान पक्ष की भावनाओं को समझने का आपको  प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपके शत्रु आपकी इमेज को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में आपको अपनी पत्नी पर विश्वास रखना होगा। 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल - Virgo Weekly Horoscope

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ संघर्षों के पश्चात उन्नति देने वाला रहेगा। अगर आप योजना बनाकर अच्छे से कार्य करते हैं तो आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन उसके साथ-साथ आपके खर्च भी बढ़ने वाले हैं। इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाए रखिए। आपकी लव लाइफ इस सप्ताह अच्छी रहेगी। आप अपने प्रेमी पर विश्वास बनाए रखिए। विरोधियों के षड्यंत्र से आपको सावधान रहना होगा। पति-पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल बना रहेगा। इस सप्ताह के अंत में आपकी कोई लंबी यात्रा हो सकती है। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में उन्नति होगी और नौकरी में भी स्थिति सुधर जायेगी।

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल - Libra Weekly Horoscope

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलतादायक होने की संभावना है। धार्मिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके दोस्तों से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप किसी पर अधिक विश्वास ना करें। आपकी लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती है।आपके प्रेम प्रसंग में आपको उलझने आ सकती है। संतान पक्ष की ओर से समस्याएं बढ़ सकती है। अदालत के मामलों में संघर्ष बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य तालमेल की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों की प्रति रूझान बढ़ेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी।  नौकरी करने वाले व्यक्तियों को संयम रखना चाहिए।  

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल - Scorpio Weekly Horoscope

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह उनके कार्यों में विलंब हो सकता है। आपको मानसिक परेशानी भी महसूस हो सकती है। इसके अलावा आर्थिक मामलों में भी दिक्कत आपको महसूस होगी। इस सप्ताह के अंत में आपकी स्थिति में कुछ सुधार होगा। आपके कुछ रुके हुए कार्य पूरे होंगे।प्रेम संबंध में तालमेल की कमी देखी जा सकती है। संतान की समस्याओं के कारण मन में बेचैनी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में इस सप्ताह के अंत में स्थितियां सकारात्मक होगी। वैवाहिक जीवन में सामान्य मतभेद रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापारी गतिविधियों में तेजी आएगी। कार्यस्थल पर आपके लिए स्थितियां अच्छी होगी।

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल - Sagittarius Weekly Horoscope

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कोई खास नहीं रहने वाला है। इस सप्ताह आपके कार्यों में विलंब होगा। फालतू की भाग दौड़ आपके जीवन में लगी रहेगी। इस सप्ताह के अंत में संघर्ष के पश्चात आपके लिए सफलता के द्वार खुलने वाले हैं। कार्य क्षेत्र के संबंध में कोई लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है।  प्रेम प्रसंग में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बच्चों के प्रति सकारात्मक व्यवहार बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में साधारण लाभ के योग बने हुए हैं। कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल - Capricorn Weekly Horoscope

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास करने होंगे। किसी के बहकावे में नहीं आए। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में जब फैसला लें तो सोच समझ कर ले। इस सप्ताह आपकी छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। आपके परिवार के लोग और दोस्तों से आपकी बहस हो सकती है। अपनी बुद्धि और विवेक से कार्य करें। प्रेम प्रसंग में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपका प्रेमी आपके अनुकूल होगा। संतान पक्ष की ओर से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अदालत के मामलों में धीमी गति से प्रगति होगी। इस सप्ताह की शुरुआत में पति-पत्नी के मध्य परस्पर मतभेद बने रह सकते हैं। तीर्थ यात्रा पर जाने के योग दिखाई दे रहे हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ में कुछ दिक्कत आ सकती है। कार्यस्थल पर परिस्थिति अनुकूल होंगी। आपका प्रमोशन हो सकता है।  

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल - Aquarius Weekly Horoscope

कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह कार्य में व्यस्त रहेंगे। लाभ की अपेक्षा आपका खर्च अधिक रहेगा। अधिक परिश्रम करने से सामान्य लाभ के रास्ते खुल जाएंगे।  पारिवारिक सदस्यों के साथ मेलजोल बनाए रखें। कार्य स्थल में संघर्ष बढ़ सकता है।  प्रेम प्रसंग में स्थिरता रहेगी। संतान पक्ष के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। परस्पर तालमेल बनाए रखिए। पूजा पाठ में आपकी रुचि होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। नौकरी में आपका ट्रांसफर किया जा सकता है।

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल - Pisces Weekly Horoscope

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। शुरुआत में आपके कार्य में कुछ कठिनाई आएगी लेकिन बाद में आपको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहिए। अपने मित्रों से आपको इतना फायदा नहीं होगा जितना आप सोच रहे हैं।  प्रेम प्रसंग में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। कानूनी मामलों में इस सप्ताह के अंत में सकारात्मक स्थितिया बनेगी। जीवनसाथी के साथ परस्पर आकर्षण बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि कम हो सकती है। व्यापार में विशेष लाभकारी स्थिति नहीं दिखाई दे रही है। नौकरी करने वालों को संयम बरतना होगा।
विज्ञापन