Home›astrology›horoscope› sagittarius weekly horoscope 20 to 26 may 2024 dhanu saptahik rashifal
Sagittarius Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: जानिए धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल
जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Fri, 17 May 2024 04:08 PM IST
सार
Sagittarius Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कोई खास नहीं रहने वाला है। इस सप्ताह आपके कार्यों में विलंब होगा। फालतू की भाग दौड़ आपके जीवन में लगी रहेगी।
धनु सप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali
विस्तार
Dhanu Saptahik Rashifal 20 to 26 May 2024: धनु साप्ताहिक राशिफल
Sagittarius Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024:धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कोई खास नहीं रहने वाला है। इस सप्ताह आपके कार्यों में विलंब होगा। फालतू की भाग दौड़ आपके जीवन में लगी रहेगी। इस सप्ताह के अंत में संघर्ष के पश्चात आपके लिए सफलता के द्वार खुलने वाले हैं। कार्य क्षेत्र के संबंध में कोई लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी संबंधों से लाभ होगा। अपने दोस्तों से जोर जबरदस्ती कोई सहायता ना लें। समझदारी से कार्य करें। सकारात्मक व्यवहार बनाए रखें। अत्यधिक पूंजी निवेश न करें। परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे रखें। वाद विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। भाई बहनों की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। अपने साहस को बनाए रखें।
विज्ञापन
अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं या कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपका सपना पूरा हो सकता है। हालांकि आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। माता-पिता की ओर से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग को इस सप्ताह अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। परीक्षा परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं।
उच्च शिक्षा के लिए भी स्थितियां अनुकूल है। प्रेम प्रसंग में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बच्चों के प्रति सकारात्मक व्यवहार बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में साधारण लाभ के योग बने हुए हैं। कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा।