विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  capricorn weekly horoscope 20 may to 26 may 2024 makar saptahik rashifal

Capricorn Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: जानिए मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल ?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Fri, 17 May 2024 04:08 PM IST
सार

Capricorn Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास करने होंगे। किसी के बहकावे में नहीं आए। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में जब फैसला लें तो सोच समझ कर ले।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Makar Saptahik Rashifal  20 to 26May 2024: मकर सप्ताहिक राशिफल


Capricorn Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास करने होंगे। किसी के बहकावे में नहीं आए। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में जब फैसला लें तो सोच समझ कर ले। इस सप्ताह आपकी छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। आपके परिवार के लोग और दोस्तों से आपकी बहस हो सकती है।

अपनी बुद्धि और विवेक से कार्य करें। आपके पास जो पैसा है उसका सदुपयोग करें। अचानक धन खर्च होने की संभावना हो सकती है। आप अपने धैर्य को बनाए रखें। भाई बहनों का सहयोग इस सप्ताह आपको प्राप्त होगा। आपके परिवार में सुख समृद्धि आएगी। संपत्ति के संबंध में किसी प्रकार का विवाद जन्म ले सकता है।



साझेदारी में किसी भी प्रकार की कोई संपत्ति ना खरीदें। माता-पिता के संबंध में विशेष चिंता हो सकती है। अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।  अत्यधिक लोभ और लालच से बचें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य कार्यों में अधिक लगेगा। प्रेम प्रसंग में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपका प्रेमी आपके अनुकूल होगा।

संतान पक्ष की ओर से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अदालत के मामलों में धीमी गति से प्रगति होगी। इस सप्ताह की शुरुआत में पति-पत्नी के मध्य परस्पर मतभेद बने रह सकते हैं। तीर्थ यात्रा पर जाने के योग दिखाई दे रहे हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ में कुछ दिक्कत आ सकती है। कार्यस्थल पर परिस्थिति अनुकूल होंगी। आपका प्रमोशन हो सकता है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope


 

विज्ञापन