विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  cancer weekly horoscope 20 may to26 may 2024 kark saptahik rashifal

Cancer Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: जानिए कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल ?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Fri, 17 May 2024 04:07 PM IST
सार

Cancer Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना साधारण उन्नति और लाभ कारक रहेगा। इस सप्ताह आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और वह मुलाकात किसी यात्रा में होगी।

कर्क साप्ताहिक राशिफल
कर्क साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Kark Saptahik Rashifal 20 to 26 May 2024: कर्क साप्ताहिक राशिफल 


Cancer Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना साधारण उन्नति और लाभ कारक रहेगा। इस सप्ताह आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और वह मुलाकात किसी यात्रा में होगी। आपके जो मित्र हैं उनसे भी इस सप्ताह आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि के जातक इस सप्ताह किसी पर अत्यधिक विश्वास ना करें। इस सप्ताह आप लंबी दूरी की यात्राएं कम कीजिए। किसी भी प्रकार का कोई बड़ा जोखिम न उठाएं।

अगर आप अपनी पूंजी को निवेश करते हैं तो आपको उसमें फायदा फिलहाल होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। किसी प्रिय व्यक्ति से कड़वे वचन का प्रयोग ना करें। भाई बहनों की ओर से इस सप्ताह आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने धैर्य को बनाए रखना चाहिए। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो स्थिति आपके पक्ष में है। पिता की अपेक्षा माता से आपको इस सप्ताह अच्छा फायदा होगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ संघर्ष में व्यतीत हो सकता है।



आपको प्रेम प्रसंग में धोखा भी प्राप्त हो सकता है। आपको मानसिक कष्ट का अनुभव होगा। इस सप्ताह आप अपनी संतान पक्ष की सेहत को लेकर और उनकी समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहने वाले हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी धीमी गति से प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में सुख की कमी और तनाव होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है।

इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में अच्छा फायदा प्राप्त करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope
विज्ञापन