विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  taurus weekly horoscope 20 may 2024 to 26 may 2024 vrishabh saptahik rashifal

Taurus Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Fri, 17 May 2024 04:07 PM IST
सार

Taurus Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024:  वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उन्नति और लाभ कारक रहने वाला है। कुछ कठिनाइयों के पश्चात आपके कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 मई 2024:
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 मई 2024:- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Vrishabh Saptahik Rashifal 20 May to 26 May 2024: वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल 

Taurus Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024:  वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उन्नति और लाभ कारक रहने वाला है। कुछ कठिनाइयों के पश्चात आपके कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके सगे संबंधी और मित्रों से आपकी नजदीकी बढ़ेगी। आप छोटी-मोटी यात्राओं पर भी जा सकते हैं। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए आपको योजना बनाकर कार्य करना होगा। संगीत नृत्य गायन के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

आप किसी के सामने अपनी कमजोरी को उजागर न होने दें और धैर्य बनाए रखिए। इस सप्ताह के अंत में संपत्ति खरीदने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। सोच समझकर कार्य करें। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह उन्नति कारक रहेगा।



प्रेम संबंध में आप एक दूसरे के प्रति सहयोग दिखाएंगे और कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। संतान पक्ष की उन्नति के संबंध में आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। इस सप्ताह के अंत में आपकी स्थितियों में कुछ सुधार होगा। आपको शत्रु पक्ष से किसी भी प्रकार की कोई विशेष हानि होने की संभावना नहीं है।

इस सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ सामान्य मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। किसी लंबी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके व्यवसाय में लाभ की वृद्धि होगी। नौकरी में भी सुख बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope
विज्ञापन