विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  leo weekly horoscope 20 to 26 may 2024 singh saptahik rashifal

Leo Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: जानिए सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Fri, 17 May 2024 04:07 PM IST
सार

Leo Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। आपको अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होगी।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Singh Saptahik Rashifal 20 to 26 May 2024: सिंह साप्ताहिक राशिफल 


Leo Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। आपको अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होगी। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में आपका समय व्यतीत हो सकता है। पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी आपको महसूस हो सकती है।आपके पास जो धन है वह अचानक से खर्च हो सकता है। ऐसे वाद विवाद से अपने आप को दूर रखिए जो आपके जीवन में तकलीफ पैदा करते हैं।

इस सप्ताह आप अपने भाई बहनों के साथ यात्राओं पर जा सकते हैं। आप अपने घर में भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि कर सकते हैं। अगर आप कोई जमीन खरीदना चाहते हैं या कोई नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो सप्ताह की शुरुआत में स्थिति आपके लिए अनुकूल है। माता-पिता के साथ आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा आपकी अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कोई विशेष लाभदायक नहीं रहेगा।



प्रेम प्रसंग में वाद विवाद होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है।  संतान पक्ष की भावनाओं को समझने का आपको  प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपके शत्रु आपकी इमेज को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में आपको अपनी पत्नी पर विश्वास रखना होगा। किसी भी प्रकार के मनमुटावों से अपने आप को बचाए रखें।

स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं आपको लगी रहेगी। धार्मिक मामलों में आपकी श्रद्धा की वृद्धि होगी। आपके परिवार में किसी धार्मिक व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। आपके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति बनी रहेगी। आप अगर अपनी नौकरी में प्रमोशन प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कड़ी मेहनत और लगन की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope

 

विज्ञापन