विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  gemini weekly horoscope 20 may to 26 may 2024 mithun saptahik rashifal

Gemini Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Fri, 17 May 2024 04:07 PM IST
सार

Gemini Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और लाभ कारक रहेगा। इस सप्ताह लंबे समय से चली जा रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनेंगे।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Mithun Saptahik Rashifal  20 to 26 May 2024: मिथुन साप्ताहिक राशिफल


Gemini Weekly Horoscope 20 to 26 May 2024: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और लाभ कारक रहेगा। इस सप्ताह लंबे समय से चली जा रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनेंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी आमदनी में अच्छी वृद्धि होगी। आप अपनी वाणी की मधुरता से दूसरों का दिल जीत सकते हैं।

आर्थिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप परिवार में किसी सदस्य का बीमा करवा सकते हैं। आपको अपने खान-पान में बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। विपरीत परिस्थितियों पर आपको नियंत्रण रखना सीखना होगा। भाई बहनों की ओर से अच्छा लाभ होगा। पैतृक संपत्ति के संबंध में आपको मुनाफा हो सकता है।



माता-पिता की ओर से आपको अच्छा फायदा होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा का आपको ध्यान रखना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। आपकी पढ़ाई लिखाई में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत अच्छा है। दोनों प्रेमी एक दूसरे के प्रति सहयोग बनाए रखेंगे। संतान पक्ष के साथ आपके रिश्तों में सुधार होगा। आपकी बुद्धि सात्विक बनी रहेगी।

आप अपने वैवाहिक जीवन में कुछ व्यस्त हो सकते हैं जिसके कारण आपके सुख में कमी हो सकती है। इस सप्ताह आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि कम हो सकती है। नौकरी में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope
विज्ञापन