विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  virgo weekly horoscope weekly horoscope prediction 15 to 21 april 2024 kanya saptahik rashifal 2024 04 13

Virgo Weekly horoscope 15 to 21 April 2024: कैसा रहेगा कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह,पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

jeevanjali Published by: कोमल Updated Sat, 13 Apr 2024 03:07 PM IST
सार

Virgo Weekly horoscope 15 to 21 April 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत उत्तम रहने वाला है। आपको धन का लाभ होगा। इसके अलावा सामान्य दूरी की यात्राओं पर जाने के योग भी दिखाई पड़ रहे हैं। 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Virgo Weekly horoscope 15 to 21 April 2024:  कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत उत्तम रहने वाला है। आपको धन का लाभ होगा। इसके अलावा सामान्य दूरी की यात्राओं पर जाने के योग भी दिखाई पड़ रहे हैं। इस सप्ताह आपकी कुछ मूलभूत समस्याओं का समाधान हो सकता है। आपके जो मित्र हैं उनका आपके प्रति बहुत अच्छा व्यवहार रहेगा।  आपके मित्रों की ओर से आपको कुछ धन लाभ भी हो सकता है जिससे आपके मन में अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव भी आपको होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह आपकी जो जमा पूंजी है उसे अगर आप अच्छे कार्यों में निवेश करते हैं तो आने वाले समय में आपके लिए लाभ की स्थिति दिखाई देगी। भाई बहनों की उन्नति के लिए आप बहुत अधिक मेहनत कर रहे हैं जो की बहुत अच्छी बात है। आपकी कार्य कुशलता में इस सप्ताह बहुत अच्छा सुधार दिखाई देने की संभावना है। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं, नई जमीन खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए लाभ की स्थितियां बनी हुई है। हालांकि सप्ताह माता-पिता के साथ आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं इसलिए आपको सामाजिक संपर्क में भी सावधानी बरतनी होगी। 



विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह यह सलाह दी जाती है कि आप जो भी बोले सोच विचार कर ही बोले अन्यथा आने वाले समय में आपके रिश्तों में कुछ गड़बड़ होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे इसलिए विद्यार्थी वर्ग को अपनी एकाग्रता पर काम करना होगा। अगर आपकी बुरी संगत है तो उसे भी छोड़ना होगा। अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आप और आपके प्रेमी के बीच भावनात्मक संबंध अच्छे होंगे। आप एक दूसरे को बहुत प्यार करेंगे। एक दूसरे का सम्मान करेंगे और एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए समय के साथ और परिपक्व होते जाएंगे। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको संतान पक्ष की ओर से कोई चिंता हो सकती है। आपको आपकी संतान की भावनाओं का भी सम्मान करना चाहिए। 
 
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope 
Gemini Weekly horoscope Cancer Weekly horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly horoscope
Scorpio Weekly Horoscope  Libra Weekly Horoscope
Capricorn Weekly Horoscope Aquarius Weekly Horoscope 
Sagittarius Weekly horoscope Pisces Weekly Horoscope

आप अपने घर की किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह भी ले सकते हैं। अगर वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो पति और पत्नी के बीच बहुत अच्छे मधुर संबंध बनेंगे। आप एक दूसरे के सुख का ध्यान रखेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई विशेष परेशानी नहीं होने वाली है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप अपने परिवार के साथ किसी पर्यटक स्थल पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। अगर आपके कार्यस्थल के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह ऐसा दिखाई पड़ रहा है कि आपके व्यवहार के कारण आपके कार्यस्थल पर किसी वाद विवाद की संभावनाएं बनेगी इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। फिलहाल नौकरी बदलने का समय नहीं है इसलिए आप जहां नौकरी करते हैं वहां बने रहिए।
 
विज्ञापन