विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  libra weekly horoscope weekly horoscope prediction 15 to 21 april 2024 tula saptahik rashifal 2024 04 13

Libra Weekly Horoscope 15 to 21 April 2024: कैसा रहेगा तुला राशि वालों के लिए सप्ताह,जानिए

jeevanjali Published by: कोमल Updated Sat, 13 Apr 2024 03:54 PM IST
सार

Libra Weekly Horoscope 15  to 21 April 2024: तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह बहुत अच्छा फायदा और बहुत अच्छा मुनाफा प्राप्त होने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Libra Weekly Horoscope 15  to 21 April 2024:  तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह बहुत अच्छा फायदा और बहुत अच्छा मुनाफा प्राप्त होने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा लंबी दूरी की यात्राएं होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। आपको अत्यधिक उत्तेजना से बचना चाहिए और सोच विचार कर ही महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह उच्च पदों पर विराजमान और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आपके संपर्क स्थापित होंगे। इस सप्ताह आपके मित्रों से सकारात्मक व्यवहार बनाए रखना चाहिए। अपने मन को कार्यों में लगाए रखें। इस सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको अधिक मान सम्मान भी प्राप्त होगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। अधिक परिश्रम से आपको बचना चाहिए। इसके अलावा सूर्य नमस्कार और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। 

पारिवारिक दृष्टिकोण से देखें तो आपके पारिवारिक सुख में इस सप्ताह कुछ कमी दिखाई पड़ रही है। परस्पर विचारों में कुछ मतभेद बना रह सकता हैं। इस सप्ताह आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आपको जितना लाभ होगा उसकी उपेक्षा खर्च अधिक हो सकता है। इस सप्ताह धैर्य बनाए रखें और अधिक उतावलेपन से बचें। अगर आप नया मकान या नहीं गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए स्थितियां विशेष लाभकारी नहीं रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के संबंध में कुछ सामान्य चिंताएं आपको हो सकती हैं। 

विज्ञापन


इस सप्ताह आपकी सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखना होगा। अगर छात्र वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपकी शैक्षणिक गतिविधियों में कुछ कठिनाइयों के बाद आपको सफलता प्राप्त होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योग भी दिखाई पड़ रहे हैं। 

अगर आपके प्रेम संबंध के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आप और आपके प्रेमी के बीच स्थितियां अच्छी रहेगी। आप दोनों एक दूसरे को सुख प्रदान करेंगे और आप कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपनी संतान पक्ष की ओर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट से मुनाफा प्राप्त होगा और आपकी संतान शैक्षणिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। अगर वैवाहिक दृष्टिकोण के नजरिए से देखें तो इस सप्ताह आपके दांपत्य सुख में कुछ कमी दिखाई पड़ रही है। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। अपनी पत्नी के साथ किसी भी प्रकार का विवाद और बहस ना करें।
 
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope 
Gemini Weekly horoscope Cancer Weekly horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly horoscope
Scorpio Weekly Horoscope  Libra Weekly Horoscope
Capricorn Weekly Horoscope Aquarius Weekly Horoscope 
Sagittarius Weekly horoscope Pisces Weekly Horoscope

 व्यावसायिक क्षेत्र में स्थितियां लाभदायक बनी हुई हैं। इस सप्ताह आपको अपने व्यवसाय का विस्तार करने की कोशिश करनी चाहिए। अब तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह क्या उपाय करना है वह आपको बता देते हैं। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह शुक्रवार का व्रत रखना है और शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा करके अविवाहित कन्याओं में खीर को बांटना है।
 
विज्ञापन