विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  scorpio weekly horoscope prediction 15 to 21 april 2024 vrishchik saptahik rashifal 2024 04 13

Scorpio Weekly Horoscope 15 to 21 April 2024: वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह जानिए

jeevanjali Published by: कोमल Updated Sat, 13 Apr 2024 03:08 PM IST
सार

Scorpio Weekly Horoscope 15 to 21 April 2024  वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके मन में हर्ष और उल्लास की भावना रहेगी और आपके कार्य क्षेत्र के विस्तार के लिए भी योजना बन सकती है।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Scorpio Weekly Horoscope 15 to 21 April 2024  वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके मन में हर्ष और उल्लास की भावना रहेगी और आपके कार्य क्षेत्र के विस्तार के लिए भी योजना बन सकती है। इस सप्ताह वृश्चिक राशि के लोग समाज सेवा में रुचि लेने वाले हैं और सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह छोटी-छोटी यात्राओं के योग भी बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि आपको स्वास्थ्य संबंधी सामान्य परेशानी भी हो सकती है इसलिए आपको अपने खान-पीन का विशेष तौर से ख्याल रखना होगा। साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतनी होगी। अपने बुद्धि और विवेक से विचार कर आपको कार्य करना होगा। इस सप्ताह आपकी जमा पूंजी अच्छे कार्यों में खर्च होगी। संयमपूर्वक भाषा बोले। किसी को कड़वे वचन ना कहें। आपके मन में वैराग्य की भावना उत्पन्न हो सकती है और भौतिक सुख संसाधनों के प्रति आपकी अरुचि पैदा हो सकती है। 

इस सप्ताह भाई बहनों के साथ कुछ मतभेद उभर कर आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है की उत्तेजना में आकर कोई भी कार्य न करें। अगर आप मकान या संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह अच्छे योग बने हुए हैं। हालांकि संबंध में आपको कोई भी निर्णय शीघ्रता से नहीं लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको माता-पिता के सुख में और उनके सहयोग में कुछ कमी दिखाई दे सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और साधु संतों के साथ धार्मिक यात्राओं के योग भी दिखाई पड़ रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से यह सप्ताह थोड़ा कठिनाइयां भरा रहने वाला है। 

विज्ञापन


आपको अपनी पढ़ाई लिखाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा जिससे आपका परीक्षा परिणाम भी प्रभावित हो सकता है। परिश्रम के पश्चात ही आपको सफलता प्राप्त होगी। अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो आप और आपके प्रेमी के बीच कुछ मनमुटाव की संभावनाएं दिखाई पड़ रही हैं। आपका अपने प्रेमी के साथ मन थोड़ा कम लगेगा। किसी दूसरे प्रेमी का आगमन भी आपके जीवन में हो सकता है। इस सप्ताह आपकी संतान उच्च शिक्षा के लिए शहर से बाहर जा सकती है और आने वाले समय में आपकी संतान शैक्षणिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होगी।
 
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope 
Gemini Weekly horoscope Cancer Weekly horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly horoscope
Scorpio Weekly Horoscope  Libra Weekly Horoscope
Capricorn Weekly Horoscope Aquarius Weekly Horoscope 
Sagittarius Weekly horoscope Pisces Weekly Horoscope

वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह पति और पत्नी के बीच कुछ तालमेल की कमी दिखाई पड़ सकती है। आप दोनों के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं। हालांकि आप अगर अपनी पत्नी के साथ कुछ नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल हैं। आपके कार्य स्थल पर आपको कुछ चुनौतियों के साथ सफलताएं प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। आप अपने कार्यों को समय पर पूर्ण करेंगे जिससे ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। इस सप्ताह आपके सीनियर आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। उपाय के तौर पर वृश्चिक राशि के जातकों को मंगलवार के दिन का व्रत करना चाहिए और इस दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
विज्ञापन