विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  taurus weekly horoscope weekly horoscope prediction 15 to 21 april 2024 vrisabh saptahik rashifal

Taurus Weekly Horoscope 15 to 21 April 2024: वृष राशि के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह जानिए,पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

jeevanjali Published by: कोमल Updated Sat, 13 Apr 2024 03:06 PM IST
सार

Taurus Weekly Horoscope 15 to 21 April 2024:  वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिनाई के साथ सफलता लेकर के आने वाला है। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह संगीत,नृत्य, कला आदि के क्षेत्र में रुझान बनेगा। आपके मन में प्रसन्नता बढ़ेगी।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Taurus Weekly Horoscope 15 to 21 April 2024:  वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिनाई के साथ सफलता लेकर के आने वाला है। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह संगीत,नृत्य, कला आदि के क्षेत्र में रुझान बनेगा। आपके मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। आपकी राशि का स्वामी शुक्र अच्छी स्थिति में होने के कारण आपके घर में सुख सुविधाओं के संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। लंबी दूरी की यात्राएं न सिर्फ आपको आने वाले समय में फायदा देगी बल्कि आपको आराम भी इन यात्राओं से होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह के आखिरी दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऐसा दिखाई पड़ रहा है कि आपके मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त होने वाला है। आपकी वाणी इस सप्ताह  बहुत अच्छी और बहुत मधुर बनी रहेगी जिससे आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। भाई बहनों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि रहेगी। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने धैर्य को बनाकर रखें। आने वाले समय में आपको बहुत अच्छी सफलताएं प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। 

अगर आप किसी संपत्ति को खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति आपके लिए बहुत अच्छी बनी हुई है। माता-पिता की ओर से भी आपको अच्छा सुख सहयोग प्राप्त होगा और पैसा भी प्राप्त हो सकता है। माता-पिता की तरफ आपका भावनात्मक लगाव इस सप्ताह अधिक बढ़ने वाला है। समाज में भी आपको अच्छा पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। किसी समारोह में आपको मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित भी किया जा सकता है।

विज्ञापन


 अगर विद्यार्थियों की बात करें तो विद्यार्थियों के लिए अध्ययन के क्षेत्र में इस सप्ताह आपको अपनी परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी में चयन के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। 

अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आप और आपके प्रेमी में घनिष्ठता  बढ़ेगी। आपका प्रेमी आपको कोई कीमती तोहफा भी दे सकता है और आप अपने प्रेमी के साथ बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो आपकी संतान की उन्नति की आपको कुछ चिंताएं बनी हुई है। आपको अपनी संतान को एक अच्छे टीचर के यहां ट्यूशन लगाना चाहिए ताकि आपको उसकी शैक्षणिक गतिविधियों की चिंता अधिक ना रहे। आपके बच्चे की स्मरण शक्ति भी कमजोर हो सकती है जिससे आपको कष्ट प्राप्त हो सकता है। 
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope 
Gemini Weekly horoscope Cancer Weekly horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly horoscope
Scorpio Weekly Horoscope  Libra Weekly Horoscope
Capricorn Weekly Horoscope Aquarius Weekly Horoscope 
Sagittarius Weekly horoscope Pisces Weekly Horoscope

अगर शत्रु पक्ष की बात करें तो शत्रु आपकी कमजोरी का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए आपको आपके कार्य स्थल में बहुत सावधान रहना होगा और बड़ी मेहनत से काम करना होगा। गृहस्थ जीवन में पति और पत्नी के बीच परस्पर संबंधों में सामान्य गड़बड़ी हो सकती है इसलिए आप अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।  पूजा पाठ तंत्र-मंत्र आदि में आपका मन कम लगेगा। व्यवसाय में लाभ और वृद्धि होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। 

जहां आप नौकरी कर रहे हैं यानी कि आपके कार्य स्थल पर आप कुछ अच्छे कार्यों को संपादित करेंगे। आपकी लीडरशिप की लोग प्रशंसा करेंगे और नौकरी में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अब यह भी आपको बता देते हैं कि आपको उपाय क्या करना है। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह मंगलवार का व्रत करना है। एक दिन शाम को मीठा भोजन करना है।  और भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ करना है।  
 
विज्ञापन