विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  cancer weekly horoscope weekly horoscope prediction 15 to 21 april 2024 kark saptahik rashifal 2024 04 13

Cancer Weekly horoscope 15 to 21 April 2024: कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ,पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

jeevanjali Published by: कोमल Updated Sat, 13 Apr 2024 03:07 PM IST
सार

Cancer Weekly horoscope 15  to 21 April 2024 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिनाइयों से भरा हुआ रह सकता है और इस सप्ताह कुछ मानसिक कष्ट की संभावनाएं भी आपके जीवन में आ सकती है। 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Cancer Weekly horoscope 15  to 21 April 2024 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिनाइयों से भरा हुआ रह सकता है और इस सप्ताह कुछ मानसिक कष्ट की संभावनाएं भी आपके जीवन में आ सकती है। संघर्ष के पश्चात सामान्य सफलता प्राप्त होने के योग कर्क राशि के जातकों के सप्ताह दिखाई पड़ रहे हैं। इस सप्ताह आपको वाद विवाद वाली स्थिति से बचना होगा और लेनदेन के मामलों में पूरी सावधानी रखनी होगी। इस सप्ताह आपके जो अच्छे मित्र हैं वह आपके लिए मददगार साबित होंगे और काफी समय से आपके अटके हुए जो काम है वह पूरे हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको सलाह दी जाती है कि आपकी जमा पूंजी को आप सही कार्यों में खर्च करें। किसी भी प्रकार से अनावश्यक धन व्यय ना करें क्योंकि आने वाले समय में आपको आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

इस सप्ताह आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। किसी भी प्रकार की तर्क वितर्क वाली स्थिति से बचना होगा। एक व्यवहारिक कार्य शैली का पालन करना होगा। इस सप्ताह कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में आपको साहस से और धैर्य पूर्वक निर्णय लेना चाहिए। दूसरों के भरोसे अपने कार्य को बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहिए। संपत्ति के दृष्टिकोण से अगर इस सप्ताह हम बात करें तो स्थिति ठीक रहेगी लेकिन आप किसी संपत्ति को खरीदने के लिए समर्थ नहीं हो पाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के संबंध में आपको चिंताएं हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से बचकर भी रहना होगा क्योंकि आपकी सामाजिक मान प्रतिष्ठा, मान सम्मान में आपको हानि भी हो सकती है। किसी को भी अपने मन की बात आपको इस सप्ताह नहीं बतानी चाहिए।अगर विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको अपने अध्ययन में एकाग्रता रखनी होगी, गंभीरता रखनी होगी। अगर कोई बुरी संगत आपकी है तो आपको उसे बुरी संगत को छोड़ना होगा। आपको अपने मन में एकाग्रता को धारण करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जीवन में आगे बढ़ना होगा।



अगर आपके प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो ऐसा दिखाई पड़ रहा है इस सप्ताह आपके जीवन में किसी नए प्रेमी का आगमन हो सकता है। आपका नया प्रेमी आपको बहुत प्रेम करेगा और आपका बहुत ख्याल रहेगा। आप अपने नए प्रेमी के साथ बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। शत्रु पक्ष से विशेष हानि होने की संभावना ही दिखाई पड़ रही है। इसलिए कोर्ट कचहरी के मामले में आपको बहुत सावधान रहना होगा। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से यह सप्ताह कुछ कठिनाइयां भरा हो सकता है। आपकी संतान अब बड़ी हो गई है इसलिए आपको उसकी भावनाओं का भी ख्याल रखना होगा। आपकी संतान जो आपसे कुछ कहना चाह रही है वह आपके खुले दिल से सुनना चाहिए और अपनी संतान को उस बारे में बताना चाहिए।अगर वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह पति और पत्नी के बीच में सामान्य मतभेद उभर कर के आ सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको कुछ हानि होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। आपको यह सलाह दी जाती है कि अपनी पत्नी के साथ किसी भी प्रकार का वाद विवाद और बहस ना करें।

स्वास्थ्य संबंधी दृष्टिकोण से देखें तो आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। खान-पीन का आपको ख्याल रखना होगा। योग प्राणायाम को आपको अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करना होगा। मौसमी बीमारियों से खुद को बचा करके चले। धार्मिक कार्यों में आपका रुझान पड़ेगा। धर्म कर्म कर्मकांड में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्राओं के योग बने हुए हैं और उस यात्रा में आपको साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपके पिता भी आपकी मदद करने वाले है। अब आपको बता देते हैं की कर्क राशि के जातकों को उपाय क्या करना है। कर्क राशि की जातकों को रविवार के दिन प्रात काल भगवान सूर्यनारायण का ध्यान करना है और आदित्य हृदय स्त्रोत का शुद्ध भाव से पाठ करना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन