Home›astrology›horoscope› aries weekly horoscope weekly horoscope prediction 15 to 21 april 2024 mesh saptahik rashifal
Aries Weekly Horoscope 15 to 21 April 2024: मेष राशि के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह जानिए,पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
jeevanjali Published by: कोमल Updated Sat, 13 Apr 2024 03:06 PM IST
सार
Aries Weekly Horoscope 15 to 21 April 2024: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है और इस सप्ताह आपकी अच्छी उन्नति भी होने वाली है। इस सप्ताह आप अपने पारिवारिक मामलों को सुलझाने में रुचि लेंगे
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali
विस्तार
Aries Weekly Horoscope 15 to 21 April 2024: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है और इस सप्ताह आपकी अच्छी उन्नति भी होने वाली है। इस सप्ताह आप अपने पारिवारिक मामलों को सुलझाने में रुचि लेंगे और आप उसमें अधिक व्यस्त रह सकते हैं। इस सप्ताह शुरुआती दिनों की अपेक्षा आखिरी दिनों में आपको अच्छा सुख और समृद्धि प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह आपकी छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं और आपको अपने मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह जमा पूंजी अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकती है इसलिए आपको संयम अपनाना होगा और संयम से काम लेना होगा। खाने-पीने की वस्तुओं से परहेज रखना होगा। इस सप्ताह आपको अपने मधुर व्यवहार को बनाए रखना होगा। किसी से भी किसी भी प्रकार के कड़वे वचनों का प्रयोग ना करें और अनावश्यक तर्क और वितर्क से बचकर रहना होगा।
इस सप्ताह भाई बहनों का अच्छा सहयोग आपको प्राप्त होगा। हालांकि आपको किसी की भी बातों में नहीं आना चाहिए। अपने बुद्धि और अपने विवेक से आपको अपना कार्य करना चाहिए। अगर संपत्ति के खरीदने और बेचने की बात करें तो इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति आपके लिए लाभकारी नहीं रहने वाली है। इसलिए संपत्ति को खरीदना और बेचना इस सप्ताह आप अगर नहीं करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
इस सप्ताह आपकी अपने माता-पिता के साथ करीबियां बढ़ेगी और नए सामाजिक संपर्क आपके स्थापित होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह शुरुआती दिनों में अच्छा रहेगा। शुरुआत के दिनों में आपको आपकी शैक्षणिक गतिविधियों में अच्छा फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में आपका भटकाव हो सकता है। आपकी एकग्रता में कमी आ सकती है।
प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आप और आपके प्रेमी के बीच सुख सहयोग में कमी हो सकती है। संतान पक्ष के साथ लेनदेन के संबंध में कुछ तनाव हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में धीमी गति से प्रगति होगी और आपको मंगल के कारण सफलताएं भी प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। अगर वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह तालमेल की कमी एक दूसरे के बीच दिखाई दे सकती है। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा।
सरकारी कार्यों से जो जातक जुड़े हुए हैं उन्हें सफलताएं प्राप्त होने के योग हैं। अच्छे कार्यों के लिए आपको कुछ मेहनत भी करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी कोई विशेष परेशानी होने के योग नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में आप लगे रहेंगे। धार्मिक यात्राएं होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं।
व्यवसाय के दृष्टिकोण से देखें तो व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थितियां आपके जीवन में बनी रहेगी। आप जहां काम करते हैं यानी कि आपका कार्य स्थल पर आपको कुछ तकलीफ और कठिनाइयां झेलनी पड़ सकती है। नौकरी में सामान्य संघर्ष हो सकता है हालांकि आने वाले समय में आपको प्रमोशन दिया जा सकता है।
मेष राशि के जातकों को हम यह बता देते हैं कि उपाय क्या करना है। मेष राशि के जातकों को शुक्रवार के दिन चावल, सफेद कपड़ा, चीनी दक्षिणा सहित दान देनी है और प्रातः काल के समय शुक्र के मंत्र की पांच माला का जाप करना है।