विज्ञापन
Home  mythology  there are many benefits from reciting shiv purana but keep these things in mind while reciting

Shiv Purana: शिव पुराण के पाठ से मिलते हैं कई लाभ, लेकिन पाठ करते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Tue, 07 May 2024 06:00 PM IST
सार

Shiv Purana: सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन शिव भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए सोमवार का व्रत भी रखते हैं।

Shiv Purana शिव पुराण
Shiv Purana शिव पुराण- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Shiv Purana: सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन शिव भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए सोमवार का व्रत भी रखते हैं। यह दिन चंद्र देव का दिन भी है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि चंद्रमा सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा किया करते थे। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर शिव ने उन्हें स्वस्थ और सुंदर शरीर का आशीर्वाद दिया। भगवान शिव के माथे पर भी चंद्रदेव विराजमान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
आज के दिन शिव पूजा में शिव पुराण का पाठ किया जाए तो भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं। लेकिन कई बार हम अज्ञानतावश शिव पुराण को पढ़ते समय सावधानी नहीं बरतते हैं, जिसका वास्तविक फल हमें प्राप्त नहीं हो पाता है। इसलिए शिव पुराण को पढ़ते समय हमें कुछ जरूरी सावधानियां अवश्य ही बरतनी चाहिए।  

विज्ञापन
शिव पुराण का पाठ करते समय इन बातों का रखें ध्यान

शिव पुराण को पढ़ने या सुनने से पूर्व तन और मन को शुद्ध करें।

- नए अथवा साफ और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।  
- मन में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा रखें। 
- किसी के प्रति द्वेष भाव न रखें। 
- किसी की निंदा, चुगली न करें अन्यथा पुण्य समाप्त हो जाते हैं।
- सात्विक भोजन ग्रहण करें और तामसिक पदार्थों का त्याग करें।
- किसी भी तरह का पाप न करें।
- शिव पुराण का पाठ सुनने से पहले या बाद में किसी का दिल न दुखाएं।

शिव पुराण का पाठ करने या सुनने के लाभ
शैव मत संप्रदाय के लिए यह पवित्र ग्रंथ है। इस धार्मिक ग्रंथ में शिव महिमा का वर्णन है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव पुराण का पाठ करने से मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं, निःसंतान लोगों को संतान की प्राप्ति हो जाती है। अगर वैवाहिक जीवन से संबंधित समस्याएं आ रही हैं तो वे समस्याएं दूर हो जाती हैं। व्यक्ति के समस्त प्रकार के कष्ट और पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन के अंत में उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें:-
Rudrashtakam Stotram: रुद्राष्टकम स्तुति है अत्यंत फलदायी, इस खास दिन करें इसका पाठ
Shiva Mantra: बेहद शक्तिशाली है भगवान शिव के ये मंत्र, जरूर करें इन मंत्रों का जाप
Rudraksha Pahnane Ke Niyam: इन लोगों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए रुद्राक्ष, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

विज्ञापन