विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  weekly horoscope saptahik rashifal 6 may to 12 may 2024 know predictions of all zodiac signs

Weekly Horoscope 6 May to 12 May 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

jeevanjali Published by: कोमल Updated Fri, 03 May 2024 05:02 PM IST
सार

Weekly Horoscope 6 May to 12 May 2024 :साप्ताहिक राशिफल  (Saptahik Rashifal) की दृष्टि से 6 मई से 12 मई तक का सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, के लिए है। कुंभ और मीन. कैसा रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Weekly Horoscope 6 May to 12 May 2024 साप्ताहिक राशिफल 2024 (6 मई से 12 मई तक)

Weekly Horoscope 6 May to 12 May 2024 साप्ताहिक राशिफल  (Saptahik Rashifal) की दृष्टि से 6 मई से 12 मई तक का सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, के लिए है। कुंभ और मीन. कैसा रहेगा। यह सप्ताह जहां कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को संघर्ष और विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आने वाले सात दिन कैसे हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष राशि (Mesh Saptahik Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य सुख और लाभ कारक रहने वाला है। आपके कार्य धीमी गति से भले ही सिद्ध होंगे लेकिन आपको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों की छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम भी रखना है। किसी से कड़वे वचनों का प्रयोग नहीं करना है। किसी से वाद विवाद नहीं करना है आपके जो भाई-बहन है उनकी उन्नति के द्वारा इस सप्ताह खुलने वाले हैं।  आप अपने प्रेम प्रसंग में व्यस्त रह सकते हैं इसलिए आपके जीवन में कुछ कठिनाई भी आ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको अच्छा सहयोग रहेगा। आपके विरोधियों के साथ सप्ताह के अंत तक आपकी मित्रता भी हो जाएगी। आपके वैवाहिक जीवन में एक अच्छा तालमेल बना रहेगा। आपकी पत्नी आपके अनुकूल व्यवहार करेगी और आप अपनी पत्नी के साथ एक अच्छे शारीरिक और मानसिक सुख का आनंद उठाएंगे
विज्ञापन

वृषभ राशि (Vrishabh Saptahik Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिनाइयों के साथ सफलताएं देने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। लंबे समय से अगर कोई परेशानियां चली आ रही थी तो उनके हल होने का कोई रास्ता निकल सकता है। हालांकि सप्ताह के अंत में आपको स्वास्थ्य संबंधी सावधानी भी रखनी होगी। आपके कार्य क्षेत्र में लाभकारी संभावनाएं बनने वाली है।प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो आप दोनों का एक दूसरे के प्रति स्नेह बना रहेगा। आपको अपनी प्रेमिका से कोई कीमती गिफ्ट भी प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष से इस सप्ताह आपका भावनात्मक लगाव बनेगा। अगर कोर्ट कचहरी के मामलों में आप उलझे हुए हैं तो वहां प्रगति थोड़ी धीमी दिखाई पड़ रही है। वैवाहिक जीवन में आपके सुख बना रहेगा। 
 
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope

मिथुन राशि (Mithun Saptahik Rashifal)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छी रहने वाली है। सप्ताह की शुरुआत में आपको एक अच्छा लाभ प्राप्त होता हुआ भी दिखाई दे रहा है जो कि आपके मित्रों की ओर से आपको प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके मित्र न सिर्फ आपको स्नेह करेंगे बल्कि उनका सहयोग भी आपको प्राप्त होगा।प्रेम प्रसंग में स्थायित्व में वृद्धि होगी। आपका प्रेमी आपको अच्छा सुख देगा। आपके जीवन में किसी नई प्रेमिका का आगमन भी हो सकता है। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह संतान पक्ष की ओर से आपके सहयोग और संतोष बना हुआ रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह सुख सुविधाओं का लाभ होगा। आपको भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी और आप अपनी पत्नी को रोमांटिक डिनर के लिए बाहर भी लेकर के जा सकते हैं।



कर्क राशि (Kark Saptahik Rashifal)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छा सप्ताह कहा जा सकता है। नक्षत्र की चाल बता रही है कि संघर्षों के पश्चात आपको इस सप्ताह सफलता की प्राप्ति होगी। किसी भी प्रकार के वाद विवाद की स्थिति से अपने आप को अगर बचाए रखेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह के अंत में लंबी दूरी की यात्रा होने की संभावनाएं हैं। कार्य क्षेत्र में परेशानी के कारण आपको मानसिक कष्ट की अनुभूति भी प्राप्त हो सकती है।कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहने वाली है। प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो आपको अपने प्रेम में थोड़ा संयम रखना चाहिए। अपने प्रेमी को भी आपको समय देना चाहिए। उसकी भावनाओं को समझना चाहिए और उस पर शक नहीं करना चाहिए। सूझबूझ से कार्य करेंगे तो प्रेम संबंधों में अच्छा निखार आने वाले समय में आपको दिखाई देगा। 

सिंह राशि (Singh Saptahik Rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह का अंत काफी अच्छा और सुख सुख कारक रहने वाला है। आपके धन लाभ में जो भी कठिनाइयां आ रही है वह इस सप्ताह खत्म हो जाएगी। आपके जो मित्र हैं उनका सहयोग भी आपको प्राप्त होगा।इस सप्ताह उनका समाधान हो जाएगा। इसके अलावा मधुर संगीत साहित्य के प्रति आपके मन में रुचि बढ़ने वाली है। भाई बहनों के साथ परस्पर सहयोग अच्छा बना रहेगा। आपको इस सप्ताह अपने जीवन में धैर्य को धारण करना चाहिए। अगर आप कोई मकान खरीदना चाहते हैं या कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह परिस्थिति आपके अनुकूल बनी हुई है।  अगर प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो सिंह राशि के जातकों को अपनी प्रेमी की आंतरिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना चाहिए। 

कन्या राशि (Kanya Saptahik Rashifal)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभ और उन्नति का महीना रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों के घर परिवार में हंसी-खुशी का वातावरण बनेगा।  किसी कारण वश आपकी कोई लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। ग्रह नक्षत्र की चाल इस सप्ताह बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को अपने मित्रों की ओर से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के बीच सामंजस्य आपको बनाना चाहिए। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के जातक इस सप्ताह अपने संतान पक्ष की उन्नति होते हुए देखेंगे। आपकी संतान पक्ष की उन्नति के द्वारा इस सप्ताह खुलने वाले हैं। आपके शत्रु परास्त होंगे। आपके विरोधी परास्त हो जाएंगे और आपके विरोधी पक्ष का दबाव आपके ऊपर थोड़ा कम होगा। 
 

तुला राशि (Tula Saptahik Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिनाइ भरा रह सकता है। अधिक प्रयास करने के बावजूद उचित सफलताएं प्राप्त करने में आपको कठिनाइयां आ सकती हैं। इस सप्ताह आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी पर भी अधिक विश्वास ना करें।   तुला राशि के जातक इस सप्ताह सट्टा, शेयर बाजार, लॉटरी से दूर रहे। आपका घरेलू खर्च बढ़ सकता है। भाई बहनों के साथ तालमेल कम रहेगा  प्रेम संबंध के दृष्टिकोण से देखें तो आप और आपके प्रेमी के बीच कुछ मतभेद उभर कर सामने आ सकते हैं। संतान पक्ष के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाए रखना होगा। उनकी आंतरिक भावनाओं का भी आपको आदर करना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Saptahik Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में लाभ और उन्नति कारक रहेगा। कुछ संघर्षों के बाद आपके कार्यों में सफलताएं प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। इस सप्ताह मित्रों की ओर से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं आपके सामने आ सकती है। अत्यधिक भावुकता से आपको परहेज करना चाहिए। प्रेम संबंधों में एक दूसरे से कुछ समय अलग होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। संतान पक्ष की उन्नति के संबंध में वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह चिंता हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। माता-पिता के साथ परस्पर संबंधों में सौम्यता बनी रहे। 

धनु राशि (Dhanu Saptahik Rashifal)

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उन्नति कारक रहने वाला है। इस सप्ताह आप किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह को मानकर कोई बड़ा कार्य संपादित कर सकते हैं। कुछ रुके कार्य इस सप्ताह आपके सिद्ध हो जाएंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्यत इस सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी पर भी आपको अत्यधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। कार्य क्षेत्र में भी सुधार होने की संभावनाएं लगातार बनी हुई है। प्रेम संबंधों की बात करें तो आप अगर अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं तो कुछ कठिनाई आपके सामने आ सकती है। इसलिए आपको इस समय धैर्य से चलना होगा। संतान पक्ष के साथ इस सप्ताह आपके संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। आपकी संतान की भावनाओं को आपको समझना होगा। अपनी संतान से बात करनी होगी या घर के किसी बड़े बुजुर्ग को आपको इस मामले में शामिल करना चाहिए। 

मकर राशि (Makar Saptahik Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिनाइयों और संघर्ष के पश्चात सफलता देने वाला रहेगा। इस सप्ताह अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाने के लिए आपको अत्यधिक परिश्रम और मेहनत करनी पड़ेगी। मित्रों के सहयोग से आप संपत्ति अर्जित करने में सफलता प्राप्त करने वाले हैं। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए उनके कुछ रुके हुए कार्य बन सकते हैं प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो एक दूसरे के प्रति परस्पर आकर्षण आपका बना हुआ है और आप अपने प्रेमी के साथ किसी पर्यटक स्थल की सैर पर जा सकते हैं। संतान पक्ष की समस्याएं कम होगी। शत्रु पक्ष से आपको सावधानी रखनी चाहिए। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो पति-पत्नी के मध्य भावनात्मक लगाव में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बनेगी। व्यापार में लाभ होगा। 

कुंभ राशि (Kumbh Saptahik Rashifal)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अधिकांश लाभ और शुभ-कारक रहेगा। इस सप्ताह आपका पारिवारिक सुख बढ़ने वाला है। आपने पिछले कुछ समय में जो प्रयास किए हैं उनसे आपकी सफलता प्राप्ति के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे।  भावनाएं उत्पन्न होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अध्ययन की दृष्टि से बहुत अच्छा रहने वाला है।अगर आप संपत्ति खरीदना या बेचना चाहते हैं तो सप्ताह की शुरुआत में परिस्थिति आपके लिए अच्छी बनी हुई है। प्रेम संबंधों में आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। संतान पक्ष के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। शत्रु पक्ष के साथ संबंध इस सप्ताह सामान्य दिखाई पड़ रहे हैं। 

मीन राशि (Meen Saptahik Rashifal)

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह साधारण और कुछ कठिनाइ भरा हो सकता है। इस सप्ताह धीमी गति से आपके कार्य सिद्ध होंगे इसलिए आपको साहस और धैर्य बनाए रखना होगा। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह सलाह दी जाती है कि आप कोई भी बड़ा जोखिम न लें। आपके जो मित्र हैं उनसे आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं।प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। दोनों प्रेमी और प्रेमिकाएं आपस में परस्पर सहयोग के साथ जीवन में आगे बढ़ने वाले हैं। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं है। संतान पक्ष की ओर से आपको कुछ चिंताएं हो सकती है। आपकी संतान के साथ आपके मतभेद में वृद्धि हो सकती है। 
 
विज्ञापन