Leo Weekly Horoscope 6 May to 12 May 2024 : सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह का अंत काफी अच्छा और सुख सुख कारक रहने वाला है। आपके धन लाभ में जो भी कठिनाइयां आ रही है वह इस सप्ताह खत्म हो जाएगी। आपके जो मित्र हैं उनका सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। अगर भौतिक सुख सुविधाओं की बात की जाए तो सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने परिवार के लोगों पर और अपनी भौतिक सुख सुविधाओं पर अच्छा खर्च करने वाले हैं। आपकी जो घरेलू समस्याएं थी इस सप्ताह उनका समाधान हो जाएगा। इसके अलावा मधुर संगीत साहित्य के प्रति आपके मन में रुचि बढ़ने वाली है। भाई बहनों के साथ परस्पर सहयोग अच्छा बना रहेगा।
आपको इस सप्ताह अपने जीवन में धैर्य को धारण करना चाहिए। अगर आप कोई मकान खरीदना चाहते हैं या कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह परिस्थिति आपके अनुकूल बनी हुई है। माता-पिता के साथ अगर संबंधों की बात करें तो इस सप्ताह आपके माता-पिता के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे और अगर आपको जरूरत पड़ेगी तो माता-पिता आर्थिक सहयोग भी आपको प्रदान करने वाले हैं। इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों की समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होने की संभावनाएं बनी हुई है। अगर विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो उनके लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। पढ़ाई में उनकी जिज्ञासा उत्पन्न होगी। रिसर्च और पीएचडी कर रहे छात्रों के लिए सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है।
शैक्षणिक गतिविधियों में आपकी संतान बहुत अच्छा परफॉर्म करेंगी जिससे समाज में आपका मान सम्मान भी बढ़ने वाला है। कोर्ट कचहरी वाले मामलों में आपका धन खर्च हो सकता है। आपके शत्रु आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं।धर्म कर्म के दृष्टिकोण से देखें तो सिंह राशि के जातक के सप्ताह धर्म कर्म में रुचि लेंगे। धार्मिक यात्राएं होंगी। व्यापार में लाभ होने की संभावनाएं हैं और जो नौकरी करते है उनकी समस्याओं का समाधान भी इस सप्ताह हो जाएगा।