विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  virgo weekly horoscope 6 may to 12 may 2024 kanya saptahik rashifal

Virgo Weekly Horoscope 6 May to 12 May 2024: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ?

jeevanjali Published by: कोमल Updated Fri, 03 May 2024 03:28 PM IST
सार

Virgo Weekly Horoscope 6 May to 12 May 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभ और उन्नति का महीना रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों के घर परिवार में हंसी-खुशी का वातावरण बनेगा। किसी कारण वश आपकी कोई लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Virgo Weekly Horoscope 6 May to 12 May 2024: Kanya Saptahik Rashifal


Virgo Weekly Horoscope 6 May to 12 May 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभ और उन्नति का महीना रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों के घर परिवार में हंसी-खुशी का वातावरण बनेगा। किसी कारण वश आपकी कोई लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। ग्रह नक्षत्र की चाल इस सप्ताह बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को अपने मित्रों की ओर से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा और रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा।

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने विदेशी संबंधों से फायदा हो सकता है इसलिए आपको प्रयास करते रहना चाहिए। आपकी आर्थिक उन्नति के लिए अगर आप मेहनत करेंगे तो ही लाभ की स्थिति में वृद्धि होगी। अगर आप घर पर बैठे रहेंगे और लाभ की उम्मीद करेंगे तो ऐसा नहीं होता है। संगीत गायन और सिनेमा के प्रति आपकी रुचि बढ़ने वाली है। भाई बहनों के साथ इस सप्ताह एक अच्छा सुख सहयोग बना रहेगा और आप अपने भाई बहनों के साथ किसी पिकनिक पर भी जा सकते हैं।

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को प्राप्त होगी। मीडिया लेखन और कम्युनिकेशन से जुड़े जातकों को अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। अगर आप कोई नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह के अंत में स्थिति आपके लिए अनुकूल बनी रही होने वाली है। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते थे और आपके पास पैसे की कमी थी तो आपका बैंक इस सप्ताह आपको लोन दे सकता है।



प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने प्रेमी के साथ एक अच्छे सुख का अनुभव प्राप्त होगा। आप एक अच्छा शारीरिक और मानसिक सुख का अनुभव करेंगे। आप अपने प्रेमी को परिवार के सदस्यों के साथ भी मिलवा सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के बीच सामंजस्य आपको बनाना चाहिए। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के जातक इस सप्ताह अपने संतान पक्ष की उन्नति होते हुए देखेंगे। आपकी संतान पक्ष की उन्नति के द्वारा इस सप्ताह खुलने वाले हैं। आपके शत्रु परास्त होंगे। आपके विरोधी परास्त हो जाएंगे और आपके विरोधी पक्ष का दबाव आपके ऊपर थोड़ा कम होगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होने के योग इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों के लिए दिखाई पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope


इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों के सामाजिक संपर्क में वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ सुख और सहयोग बना रहेगा। अगर विद्यार्थियों के दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के जो विद्यार्थी हैं उनके अध्ययन में अच्छी संभावनाएं बनी हुई है।अगर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के जातक इस सप्ताह एक अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। किसी धर्मस्थल की यात्रा के योग बने हुए हैं। आपके व्यवसाय में न सिर्फ उन्नति होगी बल्कि अच्छा मुनाफा भी आप प्राप्त करने वाले हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आपके सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके सीनियर आपकी प्रशंसा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन