Pisces Weekly Horoscope 6 May to 12 May 2024: मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह साधारण और कुछ कठिनाइ भरा हो सकता है। इस सप्ताह धीमी गति से आपके कार्य सिद्ध होंगे इसलिए आपको साहस और धैर्य बनाए रखना होगा। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह सलाह दी जाती है कि आप कोई भी बड़ा जोखिम न लें। आपके जो मित्र हैं उनसे आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती है।
आर्थिक मामलों में सामान्य संघर्ष हो सकता है। परिवार में अगर आपके मतभेद थे तो वह मतभेद सुधर जाएंगे। किसी प्रकार से आप घर का वातावरण न बिगड़ने दे। आपको इस जिम्मेदारी का ध्यान रखना होगा। अगर आपके पास अपना संचित धन है तो बिल्कुल भी अपने धन को बर्बाद नहीं करना है। उसे अच्छी जगह निवेश करना है। भाई बहनों के साथ इस सप्ताह छोटी-मोटी यात्राओं के लिए जा सकते हैं। आप अपने साहस और पराक्रम से काफी समय से रुके हुए कार्यों को हल करने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह के अंत में सफलता प्राप्ति की संभावनाएं पूरी तरीके से बनी हुई है। अगर आप किसी संपत्ति को खरीदना या बेचना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। इस महीने कोई भूमि खरीदने के योग भी दिखाई पड़ रहे हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य के संबंध में इस सप्ताह आपको कुछ सामान्य परेशानी हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा आदि के संबंध में आपको सावधानी रखनी होगी। क्योंकि आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों को अध्ययन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
कोर्ट कचहरी के कार्यों में देखें तो मीन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिस्थिति बनी हुई है। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने जीवनसाथी का साथ प्राप्त होगा। पति-पत्नी के बीच सहयोग बना रहेगा। धार्मिक मामलों में अभिरुचि कम न होने दें। व्यापार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति बनी रहेगी। आजीविका में लाभ में कमी हो सकती है। आप अपने कार्य स्थल पर किसी बड़े कार्य को संपादित कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी सहयोग करने वाले रहेंगे।