विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  sagittarius weekly horoscope 6 may to 12 may 2024 dhanu saptahik rashifal

Sagittarius Weekly Horoscope 6 May to 12 May 2024: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ?

jeevanjali Published by: कोमल Updated Fri, 03 May 2024 03:28 PM IST
सार

Sagittarius Weekly Horoscope 6 May to 12 May 2024: धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उन्नति कारक रहने वाला है। इस सप्ताह आप किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह को मानकर कोई बड़ा कार्य संपादित कर सकते हैं।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Sagittarius Weekly Horoscope 6 May to 12 May 2024: Dhanu Saptahik Rashifal

Sagittarius Weekly Horoscope 6 May to 12 May 2024: धनु राशि
के जातकों के लिए यह सप्ताह उन्नति कारक रहने वाला है। इस सप्ताह आप किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह को मानकर कोई बड़ा कार्य संपादित कर सकते हैं। कुछ रुके कार्य इस सप्ताह आपके सिद्ध हो जाएंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्यत इस सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी पर भी आपको अत्यधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। कार्य क्षेत्र में भी सुधार होने की संभावनाएं लगातार बनी हुई है। पारिवारिक कार्यों में धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अत्यधिक दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए और आप अपने पैसे को धीरे-धीरे इन्वेस्ट करें। एक साथ एक ही जगह पैसा इन्वेस्ट करना ठीक नहीं है।

इस सप्ताह आपको बेकार के खर्चों से भी अपने आप को बचाना होगा। अपनी वाणी का सोच समझकर प्रयोग करें। भाई बहनों के साथ तालमेल में कुछ कमी दिखाई दे रही है। परिवार में कुछ वाद विवाद वाली स्थिति बन सकती है और परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद भी उभर कर सामने आ सकते हैं। नवीन संपत्ति को खरीदने या बेचने के लिए सप्ताह के अंत में परिस्थिति अच्छी बनी हुई है। इस सप्ताह माता-पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपको उनका सहयोग प्राप्त होगा। आपके हृदय में परोपकारी भावनाओं का उदय होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में आपकी वृद्धि होगी। आपको समाज में किसी अच्छे कार्य के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। अगर विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो धनु राशि के जो विद्यार्थी हैं उनके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपकी पढ़ाई लिखाई के लिए परिस्थिति अच्छी बनी हुई है। आपका सरकारी नौकरी में भी चयन हो सकता है।



प्रेम संबंधों की बात करें तो आप अगर अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं तो कुछ कठिनाई आपके सामने आ सकती है। इसलिए आपको इस समय धैर्य से चलना होगा। संतान पक्ष के साथ इस सप्ताह आपके संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। आपकी संतान की भावनाओं को आपको समझना होगा। अपनी संतान से बात करनी होगी या घर के किसी बड़े बुजुर्ग को आपको इस मामले में शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope


अगर आपके शत्रु पक्ष की बात करें तो इस सप्ताह आपको अपने शत्रु पक्ष से कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सामान्य सुख सहयोग बना रहेगा। आपको अपने जीवन में संयम रखना चाहिए। क्रोध पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। आपकी पत्नी इस सप्ताह आपके अनुकूल व्यवहार करेगी। धनु राशि के जातक अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे तो अच्छा रहेगा। पूजा पाठ की बात करें तो पूजा पाठ और तंत्र-मंत्र में आपका मन लगा रहेगा। व्यापार में अगर आप कड़ा परिश्रम करते हैं तो आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ होगा। नौकरी से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ भी वृद्धि हो सकती है। आपको अपने कार्य स्थल पर अपने विवेक और अपनी बुद्धि का उपयोग करते हुए कार्य करना चाहिए। अपने सहकर्मियों का सहयोग लेकर के चलेंगे तो कार्य स्थल पर भी परिस्थिति अच्छी होगी।

विज्ञापन


 

विज्ञापन