विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  weekly horoscope saptahik rashifal 27 may to 2 jun 2024 know predictions of all zodiac signs

Weekly Horoscope 27 May to 2 June 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 25 May 2024 03:49 PM IST
सार

Weekly Horoscope 27 May to 2 June 2024 साप्ताहिक राशिफल  (Saptahik Rashifal) की दृष्टि से 27 May to 2 June तक का सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, के लिए है। कुंभ और मीन. कैसा रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Weekly Horoscope 27 May to 2 June 2024 : साप्ताहिक राशिफल 2024 (27 May to 2 June)

Weekly Horoscope 27 May to 2 June 2024 साप्ताहिक राशिफल  (Saptahik Rashifal) की दृष्टि से 27 May to 2 June तक का सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, के लिए है। कुंभ और मीन. कैसा रहेगा। यह सप्ताह जहां कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को संघर्ष और विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आने वाले सात दिन कैसे हैं

 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातक इस सप्ताह भौतिक सुख संसाधनों पर अपनी जमा पूंजी खर्च करेंगे जिसके कारण उनके पास पैसे की कमी भी हो सकती है। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सलाह दी जाती है कि आप अनावश्यक कार्यों में अपने पैसे को अगर खर्च नहीं करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को अपनी वाणी का सदुपयोग करना चाहिए और किसी को कड़वे वचन नहीं कहने चाहिए। मेष राशि के जातक इस सप्ताह अपने प्रेम संबंधों में कुछ मतभेदों का सामना देख सकते हैं। आपको अपने प्रेमी पर विश्वास करना चाहिए और उसकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी संतान के साथ सकारात्मक व्यवहार बनाए रखना होगा। 
 
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Pisces Weekly Horoscope Aquarius Weekly Horoscope

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यधिक लाभदायक और उन्नति कारक रहने वाला है। इस सप्ताह के अंत में वृषभ राशि के जातकों को कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह अगर आपके कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी चली आ रही थी तो वह खत्म हो सकती है। आर्थिक लाभ के रास्ते आपके लिए खुलने वाले हैं। आपके परिवार के लोग इस सप्ताह आपको अच्छा सुख और सहयोग देने वाले रहेंगे।प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है कि प्रेम संबंध में कोई विशेष प्रगति नहीं होगी। संतान पक्ष की उन्नति के प्रति आप थोड़े परेशान रहने वाले हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में इस सप्ताह के अंत में विवाद बढ़ सकता है 

 

विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतियों के पश्चात सामान्यतः लाभ देने वाला रहने वाला है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन अंत में स्थितियां आपके पक्ष में होगी। आपके जो दोस्त हैं वह इस सप्ताह आपकी अच्छी मदद करने वाले रहेंगे, हालांकि आपको किसी भी प्रकार की वाद विवाद की स्थिति से बचना होगा। आपकी कमजोरी यह है कि आप लोगों को अपने मन की बात बता देते हैं और लोग आपका फायदा उठा लेते हैं। ऐसे में आप लोगों को अपनी मजबूरी का फायदा नहीं उठाने दे और अपने मन की बात किसी से भी ना करें। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं है। प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के प्रति विश्वास में कमी महसूस करेंगे। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपको अपनी संतान के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी संतान की भावना को समझ करके चलना चाहिए।

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही उन्नति और लाभ का रहने वाला है। कर्क राशि के जातक हर चुनौती को पार करके अपने साहस और पराक्रम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो जाएंगे। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मित्रों से भी अच्छा सहयोग प्राप्त होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देना होगा और आपको समय का भी ध्यान रखना पड़ेगा। प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने प्रेमी के साथ एक अच्छा समय बिताने वाले हैं और आपका प्रेमी भी आपको बहुत प्यार करेगा। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुरुआत की अपेक्षा अंतिम दिनों में अत्यधिक सुखदायक और शांतिपूर्वक रहने वाला है। सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह उनकी कुछ समस्याओं का समाधान होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह अच्छा रहेगा लेकिन आपको अपने खान-पान में सावधानी फिर भी बरतनी चाहिए। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा का आपको ध्यान रखना चाहिए।  प्रेम प्रसंग में भावनात्मक लगाव बनाने की अगर आप कोशिश करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सिंह राशि के जातकों को सतर्कता बरतनी चाहिए। आप किसी अच्छे स्थान की यात्रा कर सकते हैं। पूजा पाठ आदि में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ संघर्ष के पश्चात सफलताएं देने वाला रहने वाला है। कन्या राशि के जातक इस सप्ताह बहुत अच्छा परिश्रम करेंगे  जिससे उनका कार्य सिद्ध हो जाएगा। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सोच को पूरे तरीके से सकारात्मक रखना चाहिए। आपके जो मित्र हैं उनसे आपको इस सप्ताह अच्छा सुख सहयोग प्राप्त होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। कन्या राशि के जातक इस सप्ताह विदेश यात्रा आदि के संबंध में कुछ अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं।प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो आपके प्रेम प्रसंग में इस सप्ताह कुछ बिखराव की स्थितियां बन सकती हैं। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा नहीं है। आपको अपने संतान पक्ष की ओर से अत्यधिक लाभ की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। कोर्ट कचहरी के मामलों में अगर आप सोच समझकर कदम उठाते हैं तो आपके लिए अच्छा रहेगा। 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा और सुख में बीतने वाला है। इस सप्ताह तुला राशि के जातक अत्यधिक परिश्रम करेंगे जिससे उनकी स्थिति में अच्छा सुधार होगा। आपके मित्र और भाई बहनों से आपको इस सप्ताह अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह सलाह दी जाती है तुला राशि के जातक  इस सप्ताह कड़वे वचनों का प्रयोग करने से बचें और अपनी वाणी का सही तरीके से इस्तेमाल करें।प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने प्रेम प्रसंग में सावधानी रखनी चाहिए। आपको अपने प्रेमी पर भरोसा करना चाहिए। उसकी भावनाओं का आदर करना चाहिए। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे तो अच्छा रहेगा। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा है

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह की शुरुआत कार्यस्थल के लिहाज से बहुत अच्छी कहीं जा सकती है। ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है की वृश्चिक राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही धन और सम्मान की प्राप्ति होने की संभावना दिखाई दे रही है। इस सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। अगर आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक अच्छा पैसा खर्च करेंगे। इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति को भी देखकर आगे बढ़े। इस सप्ताह आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जा सकते हैं जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में कुछ दिक्कत भी आ सकती है। प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो वृश्चिक राशि के जातकों के प्रेम प्रसंग में इस सप्ताह अच्छी संभावनाएं बनती हुई दिखाई दे रही है। आपके जीवन में किसी नई प्रेमिका आगमन भी हो सकता है। आप अपनी किसी महिला मित्र को प्रेम का प्रस्ताव दे सकते हैं।

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना चुनौती भरा रह सकता है। इस महीने आपके सामने कुछ नई चुनौतियां आएंगी और संघर्ष के पश्चात आपके जीवन में सफलता का प्रवेश होगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपको किसी पर भी अचानक से विश्वास नहीं करना चाहिए। कार्य संबंधी निर्णय लेने से पहले अगर आप बड़े बुजुर्गों की सलाह लेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा ऐसे मामलों में जल्दबाजी करना ठीक नहीं है। इस सप्ताह आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। अपने साथी से किसी भी प्रकार की बहस आने वाले समय में आपके संबंधों के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला सप्ताह रहने वाला है। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह फायदा भी होगा लेकिन उसके साथ-साथ पैसा भी खर्च होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। इस सप्ताह के अंत में ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है कि मकर राशि के जातकों को अपने कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना आवश्यक रूप से करना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत आपकी बहुत अच्छी रहेगी।अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिहाज से अनुकूल नहीं दिखाई पड़ रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आप इस सप्ताह अपने प्रेमी के साथ कुछ मतभेदों में उलझ सकते हैं। 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभ का और शांति का रहने वाला है। कुंभ राशि के जातकों के ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को अच्छा आर्थिक मुनाफा हो सकता है। कुंभ राशि के जातकों की आध्यात्मिक चेतना का विकास इस सप्ताह अवश्य होने वाला है। आप अपने शत्रुओं पर नियंत्रण बनाकर चलने वाले हैं। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह प्रेमी का भावनात्मक सहयोग बना रहेगा। आपका प्रेमी आपसे बहुत प्यार करता है। इस सप्ताह आपको अपने प्रेमी से कोई महंगा तोहफा भी प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। आपके प्रेम विवाह के योग भी बन रहे हैं। 
 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही उत्तम रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अच्छे खान पान का आनंद प्राप्त होगा और शरीर का सुख भी आपको प्राप्त होने वाला है। मीन राशि के जातक इस सप्ताह अपने बुद्धि और विवेक से समस्याओं को सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे। आपकी अचानक कोई लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। अपने दोस्तों की ओर से आपको भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो मीन राशि के जातकों के प्रेम प्रसंग में इस सप्ताह उन्हें अच्छी सफलता प्राप्त होने वाली है। प्रेम प्रसंग में आशा की नई किरण जगने वाली है। आपके जीवन में किसी नई प्रेमी का आगमन हो सकता है। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से भी यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन