Home›astrology›horoscope› taurus weekly horoscope 27 may to 2 june 2024 vrishabh saptahik rashifal
Taurus Weekly Horoscope 27 May to 2 June 2024: वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Fri, 24 May 2024 04:30 PM IST
सार
Taurus Weekly Horoscope 27 May to 2 June 2024: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यधिक लाभदायक और उन्नति कारक रहने वाला है। इस सप्ताह के अंत में वृषभ राशि के जातकों को कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है।
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali
विस्तार
Vrishabh Saptahik Rashifal 27 May to 2 June 2024: वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल
Taurus Weekly Horoscope 27 May to 2 June 2024: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यधिक लाभदायक और उन्नति कारक रहने वाला है। इस सप्ताह के अंत में वृषभ राशि के जातकों को कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह अगर आपके कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी चली आ रही थी तो वह खत्म हो सकती है। आर्थिक लाभ के रास्ते आपके लिए खुलने वाले हैं। आपके परिवार के लोग इस सप्ताह आपको अच्छा सुख और सहयोग देने वाले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह अपनी पूंजी को किसी कंपनी में निवेश कर सकते हैं जिससे आने वाले समय में उनको अच्छा मुनाफा और फायदा दोनों होगा। आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह अपने व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। आपके भाई बहनों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा जिससे पारिवारिक सुख शांति भी बनी रहेगी। अपने साहस और धैर्य के सामंजस्य को अगर आप बनाए रखते हैं तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप नवीन संपत्ति को खरीदने या बेचने के बारे में सोच रहे हैं तो इस सप्ताह के अंत में आपके लिए कुछ परिस्थिति अनुकूल बनेगी और इसके लिए आपको अत्यधिक प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
माता-पिता के साथ इस सप्ताह आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद और आर्थिक मदद अवश्य आने वाले समय में प्राप्त होगी। आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए अच्छी जीवन शैली का पालन करिए। योग और प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाये। आपके हृदय में कठोरता का भाव उत्पन्न हो सकता है। सामाजिक न्याय के लिए आप अपनी आवाज बुलंद करने वाले हैं। विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो विद्यार्थियों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। आप पढ़ाई में ध्यान देंगे जिससे आने वाले समय में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है कि प्रेम संबंध में कोई विशेष प्रगति नहीं होगी। संतान पक्ष की उन्नति के प्रति आप थोड़े परेशान रहने वाले हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में इस सप्ताह के अंत में विवाद बढ़ सकता है। व्यापार के दृष्टिकोण से देखें तो व्यापार में आपको किसी को भी पूंजी उधार नहीं देनी है। अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए आपको अभी कुछ इंतजार करना पड़ेगा। कार्य स्थल के दृष्टिकोण से देखें तो आप विदेशी संबंधों से मुनाफा प्राप्त करने में सफल होंगे। आपकी यात्राएं होंगी और आपके सीनियर्स आपके काम से काफी खुश रहने वाले हैं।