विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  libra weekly horoscope 27 may to 2 june 2024 tula saptahik rashifal

Libra Weekly Horoscope 27 May to 2 June 2024: जानिए तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 25 May 2024 01:50 PM IST
सार

Libra Weekly Horoscope 27 May to 2 June  2024  तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा और सुख में बीतने वाला है। इस सप्ताह तुला राशि के जातक अत्यधिक परिश्रम करेंगे जिससे उनकी स्थिति में अच्छा सुधार होगा।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Tula Saptahik Rashifal 27 May to 2 June 2024 : तुला साप्ताहिक राशिफल 

Libra Weekly Horoscope 27 May to 2 June  2024  तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा और सुख में बीतने वाला है। इस सप्ताह तुला राशि के जातक अत्यधिक परिश्रम करेंगे जिससे उनकी स्थिति में अच्छा सुधार होगा। आपके मित्र और भाई बहनों से आपको इस सप्ताह अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह सलाह दी जाती है कि आप अत्यधिक तर्क वितर्क और क्रोध वाली स्थिति से अपने आप को बचाए रखें। अगर आप साझेदारी में कोई काम करते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इस सप्ताह आपको कोई भी नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। तुला राशि के जातक  इस सप्ताह कड़वे वचनों का प्रयोग करने से बचें और अपनी वाणी का सही तरीके से इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपके परिवार के लोग आपका सहयोग करने वाले होंगे और आप भी अपने परिवार के लोगों की भावनाओं का आदर करेंगे। आपके भाई बहनों का व्यवहार इस सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि अत्यधिक भावुकता में आपको किसी भी प्रकार का कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए। नए मकान या गाड़ी खरीदने की योजना इस सप्ताह आपके दिमाग में बन सकती है। आपको सही तरीके से उसे इंप्लीमेंट करना होगा। माता-पिता की ओर से भी आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह तुला राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम का लाभ प्राप्त होने वाला है।  आपको सरकारी नौकरी प्राप्त हो सकती है। किसी बड़ी कंपनी के इंटरव्यू में आप सफल हो सकते हैं।

विज्ञापन


प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने प्रेम प्रसंग में सावधानी रखनी चाहिए। आपको अपने प्रेमी पर भरोसा करना चाहिए। उसकी भावनाओं का आदर करना चाहिए। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे तो अच्छा रहेगा। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा है। आपकी संतान आपको गर्व करने का मौका दे सकती है। आपकी संतान खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करेगी। आपको संतान पक्ष की भावनाओं का आदर करके चलना चाहिए। कोर्ट कचहरी के मामलों में अच्छी प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो आपको अपने रिश्ते में सामान्य बर्ताव बनाए रखना होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी बातों को लेकर नाराज हो सकते हैं। अपनी पत्नी के साथ सप्ताह के किसी एक दिन रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं।
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Pisces Weekly Horoscope Aquarius Weekly Horoscope


तुला राशि के जातक इस सप्ताह तीर्थ यात्राओं पर जा सकते हैं। धर्म कर्म में आपका मन लगेगा। आपके गुरुओं का सहयोग इस सप्ताह आपको प्राप्त होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके व्यापार में इस सप्ताह लाभ होने की उम्मीद है। आप अपने व्यापार का विस्तार करने में सफल होंगे। कार्य क्षेत्र के दृष्टिकोण से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा नहीं है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यस्थल पर बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। इसलिए जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें बहुत संयम से काम लेना होगा। तभी जाकर उन्हें आने वाले समय में अच्छा फायदा होगा।
 
विज्ञापन