विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  cancer weekly horoscope 27 may to 2 june 2024 kark saptahik rashifal

Cancer Weekly Horoscope 27 May to 2 June 2024: जानिए कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल ?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Fri, 24 May 2024 04:30 PM IST
सार

Cancer Weekly Horoscope 27 May to 2 June 2024: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही उन्नति और लाभ का रहने वाला है। कर्क राशि के जातक हर चुनौती को पार करके अपने साहस और पराक्रम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो जाएंगे।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Kark Saptahik Rashifal 27 May to 2 June 2024: कर्क साप्ताहिक राशिफल 


Cancer Weekly Horoscope 27 May to 2 June 2024: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही उन्नति और लाभ का रहने वाला है। कर्क राशि के जातक हर चुनौती को पार करके अपने साहस और पराक्रम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो जाएंगे। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मित्रों से भी अच्छा सहयोग प्राप्त होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देना होगा और आपको समय का भी ध्यान रखना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनावश्यक रूप से अगर आप समय खर्च करते हैं तो आपके भविष्य के लिए यह अच्छी बात बिल्कुल भी नहीं है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ आर्थिक परेशानियां कर्क राशि के जातकों को परेशान करेगी जिसके कारण आपके मन में आर्थिक सुरक्षा के प्रति चिंता का भाव भी उत्पन्न हो सकता है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां को पूरे तरीके से निभाते हैं इसलिए आपका धन भी खर्च हो जाता है। इस सप्ताह आप अपने परिवार के सदस्यों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। उनकी भौतिक सुख सुविधाओं में आपके द्वारा वृद्धि की जाएगी। हालांकि इस सप्ताह के अंत में आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके भाई बहन आपका अच्छा सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में आपको क्रोध भी आ सकता है।

विज्ञापन


अगर आप कोई नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं , कोई नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो सप्ताह के अंत में ग्रह नक्षत्र की चाल आपके अनुकूल प्रतीत होती हुई दिखाई देगी। माता-पिता आपको आर्थिक सहयोग भी प्रदान करेंगे। इस सप्ताह कर्क राशि के जातक अपने माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आपकी समाज में जो प्रतिष्ठा है उसको लेकर आपको सावधान रहना होगा क्योंकि आपके शत्रु आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास पूरी तरीके से करने वाले है। अगर विद्यार्थियों के दृष्टिकोण से देखें तो समय बहुत अच्छा है। किसी बड़ी कंपनी में आपको नौकरी प्राप्त हो सकती है। इंटरव्यू में आपका चयन हो सकता है। कोई सरकारी नौकरी प्राप्त हो सकती है।
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Pisces Weekly Horoscope Aquarius Weekly Horoscope


प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने प्रेमी के साथ एक अच्छा समय बिताने वाले हैं और आपका प्रेमी भी आपको बहुत प्यार करेगा। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाद विवाद वाली स्थिति से आपको बचना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं और अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा है। आपके विदेशी संबंधों से इस समय आपको अच्छा फायदा होगा। कुल मिलाकर आप अपने व्यापार में अच्छा प्रदर्शन इस सप्ताह करने वाले हैं।
विज्ञापन