विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  virgo weekly horoscope 27 may to 2 june 2024 kanya saptahik rashifal

Virgo Weekly Horoscope  27 May to 2 June 2024: जानिए कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Fri, 24 May 2024 04:30 PM IST
सार

Virgo Weekly Horoscope  27 May to 2 June 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ संघर्ष के पश्चात सफलताएं देने वाला रहने वाला है। कन्या राशि के जातक इस सप्ताह बहुत अच्छा परिश्रम करेंगे  जिससे उनका कार्य सिद्ध हो जाएगा।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Kanya Saptahik Rashifal 27 May to 2 June 2024: कन्या साप्ताहिक राशिफल


Virgo Weekly Horoscope  27 May to 2 June 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ संघर्ष के पश्चात सफलताएं देने वाला रहने वाला है। कन्या राशि के जातक इस सप्ताह बहुत अच्छा परिश्रम करेंगे  जिससे उनका कार्य सिद्ध हो जाएगा। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सोच को पूरे तरीके से सकारात्मक रखना चाहिए। आपके जो मित्र हैं उनसे आपको इस सप्ताह अच्छा सुख सहयोग प्राप्त होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। कन्या राशि के जातक इस सप्ताह विदेश यात्रा आदि के संबंध में कुछ अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों की जमा पूंजी अच्छे कार्यों में खर्च होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके सुख और सौहार्द में वृद्धि होगी। अगर आप इस सप्ताह कुछ यात्राएं करते हैं तो आपको खाने-पीने के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। आप खेलकूद में अपनी शारीरिक सुरक्षा का भी अगर ध्यान रखेंगे तो आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। कन्या राशि के जातक अगर नई संपत्ति खरीदना चाहते हैं या अपने किसी मकान को बेचना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपके लिए स्थितियां अनुकूल रहने वाली है। कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और माता-पिता की सलाह से आप कोई कार्य करते हैं तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

विज्ञापन


विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के विद्यार्थियों को अध्ययन में रुचि बढ़ने से अच्छा फायदा होगा। अगर आप परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपको मेहनत भी करनी चाहिए तभी परीक्षा परिणाम आपके अनुकूल आएगी। प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो आपके प्रेम प्रसंग में इस सप्ताह कुछ बिखराव की स्थितियां बन सकती हैं। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा नहीं है। आपको अपने संतान पक्ष की ओर से अत्यधिक लाभ की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope
Leo Weekly Horoscope Virgo Weekly Horoscope
Libra Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Pisces Weekly Horoscope Aquarius Weekly Horoscope


कोर्ट कचहरी के मामलों में अगर आप सोच समझकर कदम उठाते हैं तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके दांपत्य सुख में कमी हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी श्रद्धा बढ़ेगी। व्यवसाय में आपकी स्थिति सुधरेगी और आपको नौकरी में संयम भी रखना होगा। आने वाले समय में आपको प्रमोशन का तोहफा भी प्राप्त हो सकता है।

 
विज्ञापन