Shukrawar Ke Upay: जिस तरह सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है, उसी तरह शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है।
Shukrawar Ke Upay: जिस तरह सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है, उसी तरह शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखा जाता है और विधि-विधान से पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति को धन और वैभव की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उन्हें जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। यही कारण है कि शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके अलावा शास्त्रों में कुछ ऐसे काम भी बताए गए हैं जिन्हें शुक्रवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं कौन से वे कार्य हैं... घर को रखें साफ
मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है, जिस घर में गंदगी होती है उस घर में लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करती हैं। इसलिए हमेशा अपने घर को साफ सुथरा रखें। शुक्रवार के दिन विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखें।