Vastu Tips for Money: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर हो या व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कहीं भी वास्तु दोष होने से वहां रहने वाले लोगों का जीवन किसी न किसी तरह से प्रभावित जरूर होता है और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Vastu Tips for Money: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर हो या व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कहीं भी वास्तु दोष होने से वहां रहने वाले लोगों का जीवन किसी न किसी तरह से प्रभावित जरूर होता है और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु में इन दोषों को दूर करने के लिए कुछ विशेष प्रकार के यंत्र होते हैं। इन्हें अपनाकर आप अपने जीवन की परेशानियां दूर कर सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। वास्तुदोष दूर करने के लिए
दिक्दोषनाशक यंत्र वास्तु दोष निवारण के लिए एक महत्वपूर्ण यंत्र है जिसमें सभी दिशाओं एवं दिक्पालों की पूजा की जाती है। यदि घर में शौचालय, रसोईघर या स्नानघर गलत दिशा में बना हो तो इस यंत्र को लगाने से वह दोष दूर हो जाता है। इसी प्रकार वरुण यंत्र एक अत्यंत प्रभावशाली वास्तु यंत्र है जो जल से संबंधित सभी दोषों को दूर करता है। यदि पानी का स्थान, ट्यूबवेल, पानी की टंकी अग्निकोण में या गलत दिशा में बनी हो तो उस पर यह वरुण यंत्र स्थापित कर उसका पूजन करने से जल संबंधी सभी दोष नष्ट हो जाते हैं। सर्वमंगल वास्तु यंत्र वास्तु संबंधी सभी प्रकार के दोष-निवारण करने के साथ-साथ सब प्रकार की मंगल कामना हेतु अचूक वरदायक है। Aankh Ka Phadakana:आंख का फड़कना शुभ है या अशुभ, पुराणों के अनुसार जानिए क्या है अर्थ जमीन विवाद के लिए
मारुति यंत्र हनुमानजी का यंत्र है। इस यंत्र के अनेक उपयोग हैं, लेकिन इनमें से एक उपयोग वास्तु के संबंध में बहुत प्रचलित है। जिनकी जमीन नहीं बिक रही है या जहां कोई विवाद उत्पन्न हो गया है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भूखंड स्वामी को यह यंत्र मंगलवार को दोपहर 12 बजे लेना चाहिए और संबंधित भूमि में पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में सवा फीट का गड्ढा खोदकर उसमें दूध या गंगाजल की धारा बहाकर गाड़ देना चाहिए। उसके ऊपर। वास्तु के अनुसार तीन महीने के अंदर भूमि विवाद सुलझ जाएगा। मारुति यंत्र वाहन सुरक्षा के लिए भी फायदेमंद है। धन प्राप्ति के लिए
श्रीयंत्र को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। वास्तु में इस यंत्र का उपयोग धन-संपत्ति बढ़ाने के लिए किया जाता है। अगर आपका किसी दुकान में काम करने का मन नहीं है, बिजनेस में सफलता नहीं मिल रही है, पैसा तो आ रहा है लेकिन बचत नहीं कर पा रहे हैं तो इसे घर या दुकान की उत्तर दिशा में रखना बहुत फायदेमंद होता है। द्वारदोष दूर करने के लिए
यह एक विशेष प्रकार का मेहराब होता है, जो दरवाजे से संबंधित दोषों को दूर करता है और बाहरी विपदाओं से घर की रक्षा करता है। शत्रु बाधा को दूर करने के लिए
वास्तु के अनुसार यदि किसी शत्रु ने आपके घर या दुकान पर कब्जा कर लिया है या आप पर कोई बुरा काम किया है तो यह यंत्र उस बुरे काम को नष्ट कर वापस लौटा देता है। Vastu Shastra: घर में कांच का टूटना किस बात का हैं संकेत,जानें कांच से जुड़े शुभ अशुभ संकेत