विज्ञापन
Home  dharm  new year 2024 start your first day of new year with these lakshmi mantra may give you lots of wealth

New Year 2024: मां लक्ष्मी के इन मंत्रों के जाप से करें नए साल का स्वागत,पूरे साल मिलेगा आर्थिक लाभ

jeevanjaliPublished by:
निधि
सार

New Year 2024 Maa Lakshmi Mantra: नया साल के आने में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल को लेकर हर किसी के मन में कई उम्मीदें होती हैं। हर किसी के मन में बस एक ही चाहत है कि साल 2024 सभी के लिए शुभ हो।

मां लक्ष्मी के मंत्र
New Year 2024 Maa Lakshmi Mantra: नया साल के आने में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल को लेकर हर किसी के मन में कई उम्मीदें होती हैं। हर किसी के मन में बस एक ही चाहत है कि साल 2024 सभी के लिए शुभ हो। नए साल में तरक्की और घर में सुख-समृद्धि पाने के लिए भगवान का ध्यान करना चाहिए, लेकिन साल के पहले दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर आप पूरे साल आर्थिक लाभ पा सकते हैं।  अगर साल के पहले दिन मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो गईं तो पूरे साल आपके ऊपर धनवर्षा होगी। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको इन खास मंत्रों का जाप करना होगा। आइए जानते हैं कौन से हैं वो मंत्र।

लक्ष्मी गायत्री मंत्र
“ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥”


इस मंत्र का नियमित जाप करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही लक्ष्मी गायत्री मंत्र का जाप करने से भौतिक सुख भी मिलता है।

ज्येष्ठा लक्ष्मी का मंत्र
“ऐं ह्रीं श्रीं ज्येष्ठा लक्ष्मी स्वयंभुवे ह्रीं ज्येष्ठायै नम:”


ज्येष्ठा लक्ष्मी मंत्र आर्थिक स्थिति मजबूत करता है। यदि कोई भी व्यक्ति इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक सवा लाख बार जाप करता है तो यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। इस मंत्र का जाप करने के बाद कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती है।

महालक्ष्मी मंत्र
“ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्ये नम:॥”

कर्ज मुक्ति के लिए उपरोक्त मंत्र अत्यंत प्रभावशाली है। इस मंत्र का प्रतिदिन कमलगट्टे की माला से जाप करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। वह उसके दुखों को दूर कर अपनी कृपा बनाए रखती है।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel