Shani Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार आने वाला नया साल कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। कई ग्रहों की स्थिति, युति और राशि परिवर्तन के कारण साल 2024 एक अच्छा साल साबित हो सकता है।
Shani Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार आने वाला नया साल कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। कई ग्रहों की स्थिति, युति और राशि परिवर्तन के कारण साल 2024 एक अच्छा साल साबित हो सकता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि और बृहस्पति का विशेष महत्व है। शनिदेव जहां शुभ कर्म दाता और न्याय के देवता हैं, वहीं बृहस्पति को सभी ग्रहों में सर्वोत्तम फल देने वाला ग्रह माना जाता है। शनिदेव एक निश्चित अवधि में अपनी राशि बदलते हैं। शनि को सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि किसी एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं। शनि के किसी एक राशि में होने से तीन राशियों पर शनि की साढ़े साती और दो राशियों पर ढैय्या रहती है। इस प्रकार शनि को दोबारा उस राशि में लौटने में लगभग 30 वर्ष लग जाते हैं। शनि वर्तमान में कुंभ राशि में स्थित है और वर्ष 2025 तक यहीं रहेगा। इस अवधि के दौरान शनि उदय और अस्त की स्थिति में रहेगा। शनि अपनी स्वराशि कुंभ में मौजूद होने के कारण वर्ष 2025 तक अपनी मूल त्रिकोण राशि में ही रहेंगे। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में रहने के कारण कुछ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा साबित हो सकता है। . आइए जानते हैं शनि के केंद्र त्रिकोण में होने से किन राशियों को लाभ होगा। वृषभ राशि
आपके लिए वर्ष 2025 तक एकादश भाव में शनि का केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है। कर्म भाव में इस राजयोग का बनना वृषभ राशि के लोगों के लिए खास साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आमदनी में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। आने वाले पूरे साल आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपकी बनाई गई योजना लंबे समय तक काम करेगी। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा मिलती है। सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग आने वाले समय में बहुत फायदेमंद साबित होगा। आपको भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छे मुनाफे के संकेत हैं। नौकरी और बिजनेस में अच्छी प्रगति के योग हैं। पूरे वर्ष आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपको अपनी मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। कुंभ राशि
वर्ष 2025 तक शनि का कुंभ राशि में रहना और केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी राशि से शनिदेव लग्न भाव में स्थित हैं। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को आने वाले समय में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आय के नए स्रोत नजर आएंगे। आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के कई अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। नौकरी में आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है।