विज्ञापन
Home  dharm  ganesh mantra if you want to get the blessings of lord ganesha then definitely chant these mantras

Ganesh Mantra:  अगर पाना चाहते हैं भगवान गणेश की कृपा तो जरूर करें इन मंत्रों का जाप

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Tue, 02 Jul 2024 07:00 AM IST
सार

Ganesh Mantra: भगवान गणेश को हिन्दू धर्म में प्रथन पूजनीय और विघ्नहर्ता  कहा जाता है सभी धार्मिक अनुष्ठानों में सबसे पहले इनकी पूजा की जाती है । ऐसी मान्यता है कि इनकी पूजा करने से सभी कार्य  सफलता पूर्वक संपन्न होता है।

भगवान गणेश के मंत्र
भगवान गणेश के मंत्र- फोटो : jeevanjali

विस्तार


Ganesh Mantra: भगवान गणेश को हिन्दू धर्म में प्रथन पूजनीय और विघ्नहर्ता  कहा जाता है सभी धार्मिक अनुष्ठानों में सबसे पहले इनकी पूजा की जाती है । ऐसी मान्यता है कि इनकी पूजा करने से सभी कार्य  सफलता पूर्वक संपन्न होता है। भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए उनके मंत्रों का जाप करें आपको बता दें कि भगवान गणेश के  मंत्रो का  जाप करने से कई ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिलती है। आज के इस लेख में हम आपको गणेश के कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में  बताएंगे जिनका जाप करने से जीवन में खुशियां आएगी 
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान गणेश के शक्तिशाली मंत्र


॥ ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ॥

यह गणेश जी का सबसे सरल और प्रभावशाली मंत्र है। इस मंत्र का सच्चे मन और श्रद्धा से जाप करने से कार्यों में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥


पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें और फिर इस मंत्र का 7 से 21 बार जाप करें। यदि आप कोई नया काम शुरू कर रहे हैं तो हवन, पूजा, आरती से पहले इस मंत्र का जाप करें।

॥ ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात् ॥

भगवान गणेश इस मंत्र का जाप करने से  प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।


इस मंत्र का जाप एक निश्चित संख्या  में करना चाहिए।  आप एक से 1 से 10 माला जाप कर सकते हैं.

विज्ञापन


'ॐ ऐं ह्वीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे'

यह मंत्र बुध ग्रह से संबंधित है। कुंडली में बुध के दोष को दूर करने के लिए बुधवार के दिन इस मंत्र का जाप करें।

'ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।'

यह गणेश कुबेर मंत्र है। आपको इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करना चाहिए। इससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश।
ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश ।।


इस मंत्र का जाप करने से घर के सभी कलह-क्लेश दूर हो जाते हैं। घर सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहता है तथा धन, धान्य, समृद्धि, वैभव, विद्या, पराक्रम और शांति की प्राप्ति होती है।

'इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः'

पूजा के दौरान भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करें। भगवान गणेश को दूर्वा बहुत प्रिय है। दूर्वा चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करने से बप्पा प्रसन्न होते हैं।

 'ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा'

इस मंत्र का जाप करने से विवाह में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है, वे इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।

इस मंत्र का जाप करने से नौकरी और व्यापार से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।

ऊं ह्रीं ग्रीं ह्रीं

यह मंत्र चार अक्षरों का एक सरल मंत्र है। आप इस मंत्र को बार-बार 108 बार गा सकते हैं, जो गणेश भगवान की आराधना करता है। यह सौभाग्य, सुख और समृद्धि के लिए है।
 

Akshat Puja: पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है अक्षत, जानिए अक्षत का महत्व

Lord Vishnu: भगवान विष्णु को क्यों कहा जाता है नारायण ? जानिए इसके पीछे की कहानी

Shani Upay: कैसे पहचानें कुंडली में कमजोर शनि के लक्षण? जानिए शनि ग्रह को मजबूत करने के उपाय


 
विज्ञापन