विज्ञापन
Home  dharm  festivals  diwali 2023 what is the sign of seeing a lizard on diwali

Diwali 2023: दिवाली के दिन छिपकली का दिखना किस बात का है संकेत, जानिए

सार

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दिवाली की रात को भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की नव स्थापित मूर्तियों की पूजा की जाती है। 

दिवाली 2023
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दिवाली की रात को भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की नव स्थापित मूर्तियों की पूजा की जाती है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश के अलावा कुबेर देवता और बही-खाता की पूजा करने की भी परंपरा है। मान्यता है कि दिवाली की रात पूजा करने से जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। आपको बता दें कि इस बार दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी.  दिवाली को लेकर कई मान्यता है इस दिन कई पक्षियों और जानवरों का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है चलिए आपको बताते हैं कि इस दिन छिपकली का दिखना शुभ है या अशुभ।
 
दिवाली के दिन छिपकली का दिखना शुभ है या अशुभ


आपको बता दें कि दिवाली के दिन छिपकली का दिखना लोग बहुत ही शुभ मानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि छिपकली मां लक्ष्मी का ही स्वरूप होती है। ऐसे में अगर आप अपने घर में छिपकली देखते हैं तो समझ लीजिए आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो चुका है आमतौर पर हम छिपकली देख कर डर जाते हैं अजीब सा महसूस करने लग जाते है। लेकिन डरावनी सी दिखने वाली ये छिपकली बहुत ही शुभ फल देती है इसके साथ ही दिवाली पर छिपकली दिख जाए तो शुभ नहीं माना जाता है.ऐसी मान्यता है कि छिपकली के दिखने से पैसों की तंगी दूर होती है और इसके साथ ही घर में ज्यादा से ज्यादा पैसा आता है.


दिवाली 2023
दिवाली के दिन छिपकली दिखें तो क्या करें?

अगर आपको दिवाली के दिन छिपकली दिख जाए तो मंदिर से चावल लें और दूर ही लक्ष्मी पर छिड़क दें और अपने मन की मुराद मांग लें और साथ ही मुराद  पूरी होने की कामना करें 

शास्त्रों में क्या है मान्यता 

शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन घर छिपकली की पूजा से धन सम्बन्धी समस्याएं खत्म होती हैं और धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं ऐसा माना जाता है कि जिस तरह छिपकली दिवारों पर चिपकी रहती है उसी तरह घर में धन और पैसे को भी छिपकली पकड़ कर रखती है 
 

यह भी पढ़़े- Dhanteras 2023: कब मनाया जाएगा धनतेरस , जानें पूजा विधि और महत्व

यह भी पढ़़े- Dhanteras 2023: धनतेरस क्यों मनाया जाता है, इस दिन क्यों होती है भगवान धन्वंतरि की पूजा
यह भी पढ़़े- Diwali 2023 : दिवाली के दिन गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति लाते समय ध्यान रखें ये बातें
यह भी पढ़़े-Dhanteras 2023:धनतेरस के दिन क्यों खरीदी जाती है झाड़ू, जानें धार्मिक महत्व
यह भी पढ़़े- Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन घर में जरूर लाए ये चीजें, होगा लाभ

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel