धनतेरस का हिन्दु धर्म में बहुत अधिक महत्व माना गया है। आपको बता दें कि छोटी दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी, कुबेर महाराज और धन्वंतरि देव, की पूजा-अर्चना की जाती है।
धनतेरस का हिन्दु धर्म में बहुत अधिक महत्व माना गया है। आपको बता दें कि छोटी दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी, कुबेर महाराज और धन्वंतरि देव, की पूजा-अर्चना की जाती है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है इस दिन से अगले पांच दिनों तक दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग बर्तन और और सोना चांदी भी खरीदते हैं इसके साथ ही ऐसा कहा जाता है कि इस दिन हम जो भी खरीदते हैं उससे हमारी चल-अचल संपत्ति में तेरह गुणा बढ़ोतरी होती है। आपको बता दें की इस दिन कुछ चीजें है जिन्हें घर लाना बहुत ही शुभ माना गया है चलिए आपको बताते हैं। इस दिन जरूर लाए घर में झाड़ू
इस दिन झाड़ू खरीदकर घर लाने का भी विशेष महत्व है। पुराणों के अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का ही प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदकर घर लाने से बरकत आती है और आर्थिक परेशानियों से भी निजात मिलता है धनतेरस के दिन सिंक और फूल की झाड़ू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।
घर में जरूर लाए अक्षत खुलेगा भाग्य
हिंदू धर्म में चावल को धन- धान्य का प्रतीक माना जाता है इसलिए इस दिन अक्षत घर पर लाना बहुत ही शुभ माना गया है । गोमती चक्र
धनतेरस के दिन आप गोमती चक्र जरूर लाएं क्योंकि ये मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इसे घर लाने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है।
साथ ही आप धनतेरस पर पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं, इससे सुख-समृद्धि का वास होता है। गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति
मां लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन दिवाली पर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है इसलिए इस दिन गणेश लक्ष्मीजी की मूर्ति घर पर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है और ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपको मिलता है। इस दिन आप चांदी और सोने के सिक्के भी घर ला सकते हैं
यह भी पढ़ें - Ketu Transit 2023: केतु ग्रह ने किया राशि परिवर्तन,ये लोग हो जाएं सावधान