विज्ञापन
Home  dharm  daan ke niyam donating these things can cost you heavily do not donate these things even by mistake

Daan Ke Niyam: इन चीजों का दान करना आपको पड़ सकता है भारी, भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sun, 09 Jun 2024 05:05 PM IST
सार

Daan Ke Niyam: हिंदू धर्म में दान को उच्च स्थान दिया गया है। इसमें ब्राह्मणों को दान, कन्या दान, गरीबों और असहायों को दान देना शामिल है। दान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं। भगवान धन को कई गुना बढ़ा देते हैं।

दान के नियम
दान के नियम- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Daan Ke Niyam: हिंदू धर्म में दान को उच्च स्थान दिया गया है। इसमें ब्राह्मणों को दान, कन्या दान, गरीबों और असहायों को दान देना शामिल है। दान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं। भगवान धन को कई गुना बढ़ा देते हैं। शास्त्रों के अनुसार दान केवल दान करने वाले व्यक्ति के लिए ही नहीं बल्कि उसके परिवार और बच्चों के लिए भी लाभकारी होता है, लेकिन दान करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि आप क्या दान कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि ज्योतिष शास्त्र में कई बातें बताई गई हैं , जो लाभ के बजाय केवल हानि पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चीजों को भूलकर भी ना करें दान 


नुकीली वस्तुओं का दान न करें

शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख है कि कभी भी किसी को चाकू, ब्लेड, सुई या कैंची आदि नुकीली वस्तुएं दान नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इनका दान करने से घर में कलह की स्थिति पैदा हो सकती है।


ऐसे तेल का दान न करें

ऐसा माना जाता है कि तिल या सरसों का तेल दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लेकिन कभी भी इस्तेमाल किया हुआ तेल, खराब तेल या बचा हुआ तेल दान नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं।
विज्ञापन

भोजन दान करने के नियम

ज़रूरतमंदों को भोजन दान करना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन भोजन दान करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। पहली बात यह है कि भोजन बासी या ख़राब नहीं होना चाहिए। ऐसा भोजन दान करने से आप पुण्य तो नहीं मिलेगा, बल्कि विपरीत परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

भूलकर भी ना करें इस चीज का दान


झाड़ू सिर्फ सफाई की वस्तु नहीं है, बल्कि हिंदू धर्म में झाड़ू का संबंध देवी लक्ष्मी से है। ऐसा भी माना जाता है कि झाड़ू का दान कभी नहीं करना चाहिए, इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिसके कारण घर में झाड़ू नहीं लगती। व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:-
Palmistry: हस्तरेखा में इन रेखाओं को माना जाता है बेहद अशुभ, व्यक्ति के जीवन में लाती हैं दुर्भाग्य
Upnayan Sanskar: क्या होता है उपनयन संस्कार जानिए महत्व और संस्कार विधि
Worshipping Trees: हिंदू धर्म में पेड़ों की पूजा का क्या है महत्व जानिए
विज्ञापन