विज्ञापन
Home  astrology  vastu  badluck sign on palm hastrekha inauspicious ashubh sign in palmistry ashubh rekha in hand in hindi

Palmistry: हस्तरेखा में इन रेखाओं को माना जाता है बेहद अशुभ, व्यक्ति के जीवन में लाती हैं दुर्भाग्य

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Thu, 06 Jun 2024 08:00 AM IST
सार

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी रेखाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। हथेली पर बनी इन रेखाओं को देखकर व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।

Palmistry
Palmistry- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी रेखाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। हथेली पर बनी इन रेखाओं को देखकर व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हर व्यक्ति की हथेली पर अलग-अलग निशान या आकृतियां होती हैं, जिनमें से कुछ शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। शुभ निशान बनने पर सौभाग्य में वृद्धि होती है और अशुभ निशान होने पर व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको हथेली पर बने कुछ अशुभ निशानों के बारे में बताएंगे। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की हथेली पर ये निशान होते हैं, उसे जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं इनके बारे में... 
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि भाग्य रेखा कटी हुई रेखाएं

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा स्पष्ट, गहरी और स्पष्ट है तो व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है, लेकिन अगर यह रेखा टूटी हुई हो या इसके ऊपर कई छोटी-छोटी रेखाएं जाती हों तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को अपने करियर और धन संबंधी मामलों में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान

वहीं यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान बन रहा हो तो इसे भी अशुभ माना जाता है। ऐसे लोगों का उनके पार्टनर का साथ बहुत कम समय के लिए मिल पाता है।
विज्ञापन

भाग्य रेखा को काटती हुई लकीर

अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे से कोई लकीर निकलकर शुक्र पर्वत से होते हुए भाग्य रेखा को काटती है तो ऐसे व्यक्ति को असमय अपने परिवार के सदस्य को खोने का दुख मिलता है।

अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं

अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं दुर्भाग्य का संकेत देती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं बनी होती हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।

काला धब्बा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली पर काला धब्बा होता है, उन्हें जीवनभर दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। जीवन भर एक के बाद एक परेशानियां लगी रहती हैं।

यह भी पढ़ें:-
Palmistry: हस्तरेखा में इन रेखाओं को माना जाता है बेहद अशुभ, व्यक्ति के जीवन में लाती हैं दुर्भाग्य
Upnayan Sanskar: क्या होता है उपनयन संस्कार जानिए महत्व और संस्कार विधि
Worshipping Trees: हिंदू धर्म में पेड़ों की पूजा का क्या है महत्व जानिए
विज्ञापन